बरेली: स्वच्छता अभियान को पलीता, अधिकारियों की सेवा कर रहे सफाईकर्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में बुधवार से फेस-2 का स्वच्छता अभियान तो शुरू हो गया लेकिन दूसरी ओर करीब दो दर्जन से अधिक सफाई कर्मी अधिकारियों की सेवा में लगे हैं। इनमें एक सफाई कर्मी ऐसा भी है जिसका नाम दागी सफाई कर्मियों में आता है। ऐसे में गांवों में स्वच्छता अभियान को पलीता लगना …

बरेली, अमृत विचार। जिले में बुधवार से फेस-2 का स्वच्छता अभियान तो शुरू हो गया लेकिन दूसरी ओर करीब दो दर्जन से अधिक सफाई कर्मी अधिकारियों की सेवा में लगे हैं। इनमें एक सफाई कर्मी ऐसा भी है जिसका नाम दागी सफाई कर्मियों में आता है। ऐसे में गांवों में स्वच्छता अभियान को पलीता लगना तय है।

जिले में 1193 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें करीब दो हजार गांव/मजरे हैं। बावजूद गांवों में सफाई व्यवस्था सही तरीके से नहीं हो पा रही है। अब शासन के निर्देश पर बुधवार से फेस-2 के तहत एक सप्ताह के लिए सफाई अभियान चलाया गया है। इसके तहत गांवों में लगे गंदगी के ढेरों और कूड़े का निस्तारण किया जाएगा। मंगलवार को इस संबंध में अधिकारियों ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए थे।

डीपीआरओ कार्यालय में 16 सफाई कर्मी
अकेले डीपीआरओ कार्यालय में करीब 16 सफाई कर्मी तैनात हैं। बताते हैं कि तैनात सफाई कर्मियों में एक सफाई कर्मी पर रुपये के लेनदेन के भी कई आरोप हैं। इसके बाद भी वह अधिकारियों का चहेता कर्मचारी है।

गैर आबाद गांवों में दे दी तैनाती
अधिकारियों ने कर्मचारियों से साठगांठ करके कई कर्मचारियों को गैर आबाद गांवों में तैनाती दे दी। इनमें से एक दागी सफाई कर्मी भी शामिल है। लोगों की माने तो कई कर्मचारी तो अधिकारियों के घरों में भी खाना बनाने, सफाई करने और वाहन चालक के तौर पर काम कर रहे हैं।

सफाई कर्मी अपने-अपने काम पर हैं। कोई कर्मचारी किसी कार्यालय में अटैच नहीं है। अभियान शुरू हो चुका है। एक सप्ताह में सभी गांवों में पूर्ण रूप से सफाई करा दी जाएगी। -धर्मेन्द्र कुमार डीपीआरओ

संबंधित समाचार