मुरादाबाद: शराब पीकर युवक ने काट ली नस, उपचार के दौरान मौत
मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर कोतवाली क्षेत्र में देर रात युवक ने शराब पीकर हाथ की नस काट ली। इसके बाद वह कमरे में बंद हो गया। सुबह दरवाजा खोला तो हालत बेहद खराब थी। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल दौड़े। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम …
मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर कोतवाली क्षेत्र में देर रात युवक ने शराब पीकर हाथ की नस काट ली। इसके बाद वह कमरे में बंद हो गया। सुबह दरवाजा खोला तो हालत बेहद खराब थी। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल दौड़े। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पीतल नगरी निवासी 30 वर्षीय शुभम के पिता अजयकुमार शर्मा की मौत हो चुकी है। परिवार में पत्नी श्वेता, दो बेटी पीहू और अक्षरा, विधवा मां अल्पना शर्मा के अलावा छोटी बहन विदुषी है। देर रात शुभम शराब पीकर घर आया और बाएं हाथ की नस काट ली। इसके बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया।
परिजन काफी देर तक दरवाजा पीटते रहे, मगर उसने नहीं खोला। गुरुवार सुबह उसने दरवाजा खोला तो उसकी हालत बेहद खराब थी। काफी खून बह चुका था। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। वे उसे लेकर जिला अस्पताल दौड़े और भर्ती करा दिया। उपचार के दौरान सुबह साढ़े आठ बजे उसने दम तोड़ दिया। शव को फिलहाल मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
