आज का राशिफल | 11 जून, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। नई नौकरी मिल सकती है। प्रेमी जन आपके प्रति समर्पण भाव रखेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से समय बहुत अच्छा है। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। अपनी रुचि के कार्यों में समय बिताएंगे। वृष राशि आज आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत हो सकते हैं। पुराने ऋणों के …

मेष राशि

आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। नई नौकरी मिल सकती है। प्रेमी जन आपके प्रति समर्पण भाव रखेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से समय बहुत अच्छा है। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। अपनी रुचि के कार्यों में समय बिताएंगे।

वृष राशि

आज आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत हो सकते हैं। पुराने ऋणों के कारण थोड़ी परेशानी होगी। लोगों के बीच अपनी छवि को लेकर थोड़े सतर्क रहेंगे। परिवार के मामले में दूसरों की सलाह लेने से बचें। आवश्यक कार्यों को दोपहर से पहले पूर्ण कर लें।

मिथुन राशि

आज ज्यादा सोच-विचार के कारण आप अवसरों को खो सकते हैं। बच्चों की समस्याओं पर आपको ध्यान देना चाहिए। पुराने कर्जों के कारण आपको तनाव हो सकता है। नये कार्य की रूपरेखा बनाएंगे।

कर्क राशि

आज सन्तान के व्यवहार और स्वास्थ्य को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। मन में असन्तोष का भाव पनप सकता है। ऑफिस में आपको उपेक्षा झेलनी पड़ सकती है। किसी भी योजना में धन निवेश करने से पहले उसके बारे में पूरी तरह से जानकारी ले लें।

सिंह राशि

आज कमीशन से जुड़े हुए कार्यों से बेहतरीन लाभ मिल सकता है। कारोबार को तकनीक से जोड़ने में सफलता मिलेगी। आपको अचानक धन लाभ प्राप्त होने की सम्भावना है। बच्चों की प्रतिक्रिया और विचारों का सम्मान करें।

कन्या राशि

आज माता-पिता की आज्ञा का कड़ाई से पालन करें। जीवनसाथी को कुछ उपहार दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका तनाव कम होगा। मीटिंग में आप अपने सहयोगियों के ऊपर छाए रहेंगे। फोन पर मित्रों के माध्यम से शुभ सूचना मिल सकती है।

तुला राशि

आज आपको अपने बॉस की चिन्ता हो सकती है। लोग आपकी काफी प्रशंसा करेंगे। किसी भी निर्णय को जल्दबाज़ी में न लें। आप अध्यात्मिक चिन्तन को काफी महत्व देंगे। गुरु के प्रति निष्ठाभाव रखें। पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक राशि

आज मानसिक अशान्ति और अवसाद जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। साझेदारी में कोई नया काम शुरू करने में जल्दबाज़ी न करें। कार्यक्षेत्र में आपको जटिल काम सौंपे जाने की संभावना है। आपको झूठ बिल्कुल नहीं बोलना चाहिये।

धनु राशि

आज आप कारोबार में वृद्धि के लिए रणनीति और प्रयास करते रहेंगे। विवादित मामलों में विजय मिल सकती है। दोपहर तक का समय थोड़ा तनाव भरा रहेगा। लेकिन उसके बाद सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। एकाएक कोई रुका हुआ काम बन सकता है।

मकर राशि

आज बच्चों को आज माता-पिता से डांट खानी पड़ सकती है। आपका कोई काम लोगों को प्रभावित कर सकता है। प्रेम सम्बन्धों में शंका और वहम की जड़े न पड़ने दें। पारिवारिक सदस्यों का ध्यान रखें। लोग आपके साथ निकटता बनाये रखेंगे।

कुंभ राशि

बच्चों के ऊपर आपको गर्व होगा। आपको तीव्र गति से काम करना चाहिए। अपने लक्ष्यों को निर्धारित कर लें व उसी दिशा में आगे बढ़ें। जीवनसाथी के साथ बहसबाजी न करें वरना बात अनावश्यक खिंच सकती है।

मीन राशि

आज इन्टरनेट और फोन के अधिक उपयोग के कारण आपकी निद्रा खराब हो सकती है। परिस्थितियों को देखते हुये स्वयं को तैयार रखें। नकारात्मक विचार आपकी दिनचर्या बिगाड़ सकते हैं। प्रियजनों के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें।