अमरोहा: पेट्रोल और डीजल पर महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया धरना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। प्रदेश हाईकमान के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिले भर में पेट्रोल और डीजल पर बढ़ रही महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होनें ने कहा कि आज हर चीज पर महंगाई बढ़ रही है, लेकिन सरकार का इस तरफ कोई ध्यान नहीं …

अमरोहा, अमृत विचार। प्रदेश हाईकमान के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिले भर में पेट्रोल और डीजल पर बढ़ रही महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होनें ने कहा कि आज हर चीज पर महंगाई बढ़ रही है, लेकिन सरकार का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है।

शुक्रवार को प्रदेश हाईकमान के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कमेटी ने धरना प्रदर्शन किया। अमरोहा में पेट्रोल पंप पर खड़े होकर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। नगर अध्यक्ष टीटू ने कहा डीजल पर महंगाई होने से किसान परेशान हैं। किसान महंगे दाम पर डीजल खरीदकर फसलों की सिंचाई कर रहे हैं।

क्योंकि उसे समय पर बिजली नहीं मिल रही है। जिस कारण डीजल से ही फसलों को बचाने में लगे हैं। भाजपा सरकार में महंगाई अपने चरम पर है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। आए दिन महंगाई बढ़ रही है। तेल महंगा हो गया और दूसरे खाद्य पदार्थ भी महंगे हो गए।

संबंधित समाचार