फतेहपुर: सदर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का साध्वी निरंजन ज्योति ने किया उद्घाटन
अमृत विचार, फतेहपुर। सदर अस्पताल में पीएम केयर फंड द्वारा निर्मित 200 एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट की स्थापना के कार्य का सांसद केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने विधायकों व जिलाधिकारी की मौजूदगी में फीता काटकर उदघाटन किया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि इस ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण प्रधानमंत्री …
अमृत विचार, फतेहपुर। सदर अस्पताल में पीएम केयर फंड द्वारा निर्मित 200 एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट की स्थापना के कार्य का सांसद केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने विधायकों व जिलाधिकारी की मौजूदगी में फीता काटकर उदघाटन किया।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि इस ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण प्रधानमंत्री केयर फंड से किया गया है। यह मशीन पूरी तरह ऑटोमेटिक है और 200 लीटर प्रति मिनट की दर से ऑक्सीजन उत्पादन की क्षमता प्रदान करेगी। इससे अस्पताल में उपचाराधीन रोगियों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध होगी।

उन्होंने कहा कि मरीज के ऑपरेशन के वक्त ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती थी परंतु कोविड-19 महामारी में इसकी ज्यादा आवश्यकता पड़ने पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के प्रयास से अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे है। जिससे ऑक्सीजन की किल्लत खत्म होगी और आसानी से मरीजो को ऑक्सीजन प्राप्त होगी। कोरोना महामारी को नियंत्रित करने में स्वास्थ्य विभाग, जिलाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी अहम भूमिका निभाई है जो देखने को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि जनपद फतेहपुर ऑक्सीजन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर है। ऑक्सीजन की कमी से कोई भी मरीज प्राण नही छोड़ेंगे। इस अवसर पर विधायक सदर विक्रम सिंह, विधायक बिन्दकी करण सिंह पटेल, विधायक खागा श्रीमती अपूर्वा दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे भी मौजूद थीं। सीएमएस डॉ. प्रभाकर ने आये हुए सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर प्रचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज आर0 पी0 सिंह, उपजिलाधिकारी सदर प्रमोद झा, परियोजना निदेशक डीआरडीए ए0के0 निगम, सीएमएस डॉ0 प्रभाकर, डॉ0 रेखा रानी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे ।
