अयोध्या: अब नहीं होगी सांसों की किल्लत, कोरिया ने भेजे 10 यूनिट ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
अमृत विचार, अयोध्या। रिपब्लिक आफ कोरिया के गिमहे प्रोविंस के द्वारा कोविड-19 की स्थिति के दृष्टिगत जनपद के चिकित्सालयों में उपयोग हेतु 10 यूनिट ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्रेषित किया गया था। जिसे दिल्ली हवाई अड्डे से प्राप्त कर शुक्रवार को अयोध्या लाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ घनश्याम …
अमृत विचार, अयोध्या। रिपब्लिक आफ कोरिया के गिमहे प्रोविंस के द्वारा कोविड-19 की स्थिति के दृष्टिगत जनपद के चिकित्सालयों में उपयोग हेतु 10 यूनिट ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्रेषित किया गया था। जिसे दिल्ली हवाई अड्डे से प्राप्त कर शुक्रवार को अयोध्या लाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ घनश्याम सिंह उपस्थित रहे। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने गिमहे (कोरिया गणराज्य के प्रांत) की सरकार का इस सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।
