बरेली: अज्ञात वाहन की टक्कर से मासूम की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। बहेड़ी थाना क्षेत्र के राम बहादुर गंज में एक तीन साल के मासूम की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। बच्चे के चाचा गजेंद्र ने बताया कि उनका तीन वर्षीय भतीजा कार्तिक सड़क किनारे खेल रहा था। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे एक अज्ञात वाहन की ने कार्तिक को टक्कर …

अमृत विचार, बरेली। बहेड़ी थाना क्षेत्र के राम बहादुर गंज में एक तीन साल के मासूम की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। बच्चे के चाचा गजेंद्र ने बताया कि उनका तीन वर्षीय भतीजा कार्तिक सड़क किनारे खेल रहा था।

गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे एक अज्ञात वाहन की ने कार्तिक को टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कार्तिक की मौत की खबर जब घर में पहुंची तो हड़कंप मच गया। परिजनों ने उसको अस्पताल में भी दिखाया लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा। शुक्रवार को मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

संबंधित समाचार