पीलीभीत: मोहब्बत मुकम्मल ना हो सकी तो छोड़ दी दुनिया, पेड़ पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव
दियोरिया कलां, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी अशोक कुमार (20 व शीलू कश्यप (18) के बीच दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रेम-प्रसंग को लेकर दोनों परिवारों ने कई बार अपने-अपने बच्चों के मिलने पर रोक लगाने को कहा, लेकिन दोनों के बीच मुलाकात का सिलसिला जारी रहा। गुरुवार को आधी …
दियोरिया कलां, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी अशोक कुमार (20 व शीलू कश्यप (18) के बीच दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रेम-प्रसंग को लेकर दोनों परिवारों ने कई बार अपने-अपने बच्चों के मिलने पर रोक लगाने को कहा, लेकिन दोनों के बीच मुलाकात का सिलसिला जारी रहा।
गुरुवार को आधी रात के बाद दोनों प्रेमी युगल घर से बाहर निकले और टावर के पास तालाब किनारे आम के पेड़ पर एक-दूसरे के गले में रस्सी का फंदा डालकर लटक गए। सुबह घटना की जानकारी दोनों के परिजनों को हुई। परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों के शव पेड़ पर लटके देखकर दंग रह गए। कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीराम सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और सूचना उच्चाधिकारियों को दी। पुलिस अधीक्षक किरीट सिंह राठौर ने घटना स्थल का दौरा किया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिए हैं।
