बरेली: पेट्रोल और डीजल की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
बरेली, अमृत विचार। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ शहर से लेकर देहात तक जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के निर्देशन पर क्यारा ब्लॉक पर हेमेन्द्र कुमार शर्मा, साहिब सिंह के नेतृत्व में बदायूं रोड स्थित पेट्रोल पंप पर नारेबाजी की। श्यामगंज चौराहा स्थित पेट्रोल …
बरेली, अमृत विचार। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ शहर से लेकर देहात तक जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के निर्देशन पर क्यारा ब्लॉक पर हेमेन्द्र कुमार शर्मा, साहिब सिंह के नेतृत्व में बदायूं रोड स्थित पेट्रोल पंप पर नारेबाजी की।
श्यामगंज चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा एवं जिला कोषाध्यक्ष जुनैद हसन एडवोकेट के नेतृत्व में हुए धरना प्रदर्शन में हाजी इस्लाम बब्बू, जिला महासचिव जिया उर रहमान शामिल हुए। संजय नगर पेट्रोल पंप पर धरना प्रदर्शन में बोलते हुए महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में जहां पेट्रोल 60 रुपये था तो भाजपा नेता पेट्रोल को महंगा बताकर सरकार पर निशाना साधते थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई अपनी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है।
प्रदेश सचिव असलम चौधरी ने कहा कि डीजल, पेट्रोल व गैस की कीमतें बहुत ऊंचे स्तर पर पहुंच चुकी हैं। इस मौके पर केके दीक्षित, रमेश श्रीवास्तव, विजय मौर्य, पारस शुक्ला, हर्षित दुबे, हर्ष बिसरिया,अनुज गंगवार, बिलाल कुरैशी,सरबत हुसैन,जुनैद हुसैन, दिनेश प्रजापति, योगेश जौहरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
