मिर्जापुर: खौफ के साये में जी रहे ग्रामीण, देर रात दो घरों में घुसा तेंदुआ और फिर…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, मिर्जापुर। हलिया थाना क्षेत्र के मड़वा धनावल गांव में एक बार फिर तेंदुआ दिखाई दिया है। तेंदुए ने दो घराें में घुसकर हमला कर दिया। एक बकरे और एक बछिया को अपना निवाला बना डाला। गांव में तेंदुए को लेकर ग्रामीणों में दहशत है। कैमूर पहाड़ से सटे धनावल गांव में गांव निवासी …

अमृत विचार, मिर्जापुर। हलिया थाना क्षेत्र के मड़वा धनावल गांव में एक बार फिर तेंदुआ दिखाई दिया है। तेंदुए ने दो घराें में घुसकर हमला कर दिया। एक बकरे और एक बछिया को अपना निवाला बना डाला। गांव में तेंदुए को लेकर ग्रामीणों में दहशत है।

कैमूर पहाड़ से सटे धनावल गांव में गांव निवासी बनारसी की बकरियां घर के अहाते में बंधी हुई थी। तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया और एक बकरे की गर्दन दबोचते हुए जंगल की तरफ घसीटने लगा। बकरियों के लगातार मिमियाने की आवाज सुनकर बनारसी का बेटा कमलेश लाठी टार्च लेकर पहुंचा। उसने देखा कि घर से सौ मीटर दूर तेंदुआ बकरे को दबोचे हुए है। कमलेश ने घर वालों को आवाज लगाई तब तक तेंदुआ बकरे को घसीटते हुए जंगल की तरफ भाग निकला।

शुक्रवार की देर रात ही धनावल गांव निवासी विजय पाल की बछिया घर के सामने बंधी हुई थी कि तेंदुए ने बछिया को अपना निवाला बना लिया। मवेशियों की आवाज सुनकर पशुपालक जबतक मवेशियों के पास पहुंचा तो तेंदुआ भाग निकला पशुपालक के शोरगुल मचाने पर ग्रामीण लाठी डंडा लेकर इकट्ठा हो गए और बछिया की खोजबीन करने लगे लेकिन कहीं अता-पता नही चला।

मड़वा धनावल गांव में बीते 27 मई को तेंदुआ ने राजेंद्र सिंह की गाय पर हमला कर दिया था जिससे गाय की मौत हो गई थी। गांव में कई बार तेंदुआ के दिखाई देने तथा मवेशियों पर हमला करने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्राम प्रधान रमेश सिंह ने बकरे तथा बछिया के ऊपर हमला करने की सूचना वन क्षेत्राधिकारी को दे दिया है और जंगल से सटे धनावल गांव में गश्त बढ़ाने के लिए कहा है।

इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी ड्रमंडगंज से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनका मोबाइल फोन नेटवर्क क्षेत्र से बाहर बता रहा था। गांव में लगातार तेंदुआ दिखाई देने और वनविभाग की निष्क्रियता के चलते ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग करते हुए वन विभाग की टीम द्वारा गांव में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग किया है।

संबंधित समाचार