बरेली: महिला ने फंदे पर लटककर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,बरेली। पति से अलग रह रही महिला ने साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह उसके मामा ने जब शव फंदे से लटकता हुआ देखा तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जाटवपुरा निवासी महेश ने बताया कि भांजी संध्या का चार साल पहले घर के पास ही रहने …

अमृत विचार,बरेली। पति से अलग रह रही महिला ने साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह उसके मामा ने जब शव फंदे से लटकता हुआ देखा तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी।

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जाटवपुरा निवासी महेश ने बताया कि भांजी संध्या का चार साल पहले घर के पास ही रहने वाले धीरज से विवाह कराया था। आरोप है कि शादी के बाद उसका पति काम नहीं करता था। जिसको लेकर आए दिन पति पत्नी में किसी ने किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। जिसके बाद पति ने उसे घर से निकाल दिया था।

डेढ़ साल से संध्या उनके घर पर रह रही थी। चार दिन पहले संध्या का पति उसका सामान घर पहुंचा गया था। उसी को लेकर वह तनाव में चल रही थी। शुक्रवार रात लगभग एक बजे उसने साड़ी से फंदा बनाकर लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार