बरेली: घर पर आकर संजीव को धमकाते थे लेनदार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सूदखोरों से आजिज आकर आत्महत्या करने वाले सेल्समैन संजीव की मौत की असली वजह क्या है, इसकी जांच जाएगी। एसपी सिटी का कहना है कि जांच में लेनदारों की बात सामने आएगी, तो उनपर सख्त कार्रवाही की जाएगी। वहीं पुलिस की पूछताछ में मृतक संजीव की पत्नी का कहना है कि सेल्समैन …

बरेली, अमृत विचार। सूदखोरों से आजिज आकर आत्महत्या करने वाले सेल्समैन संजीव की मौत की असली वजह क्या है, इसकी जांच जाएगी। एसपी सिटी का कहना है कि जांच में लेनदारों की बात सामने आएगी, तो उनपर सख्त कार्रवाही की जाएगी। वहीं पुलिस की पूछताछ में मृतक संजीव की पत्नी का कहना है कि सेल्समैन संजीव की जान सूदखोरों ने ली। सूदखोर हर दिन फोन करके पैसे का तकादा करते थे, घर पर भी आये दिन आकर पैसे को लेकर परेशान करते थे।

मृतक की पत्नी का कहना है कि जिस व्यापारी का उधार बकाया था, वह रकम चुकाने के लिए दबाव बनाता था। ब्याज पर रुपए देने वाले लोग मारने तक की धमकी देते थे। संजीव ने भाई से भी 20 हजार रुपए कर्ज लिया था। जब वह हर तरफ से परेशान हो गया और लॉकडाउन की वजह से धंधा चौपट हो गया तो उसने मौत का रास्ता चुन लिया। संजीव के रिश्तेदार का आरोप है कि संजीव के नाम पर घर के दूसरे लोगों ने भी कर्जा लिया था। संजीव पिछले दो दिनों से फेरी करने भी नहीं गए थे। घर वालों के पूछने पर भी परेशानी की वजह नहीं बताई थी।

सूदखोरों के ब्याज तले दबकर या फिर अन्य कहीं से कर्ज लेकर रकम न चुकाकर परेशान लोग पहले भी दे चुके हैं। कुछ दिनों पहले शाहजहांपुर में ऐसा ही एक मामला सामने आया था। मामले में एक दवा व्यापारी ने पत्नी व बच्चों समेत फांसी लगाकर परिवार सहित आत्महत्या कर ली थी। इसके अलावा कुछ दिनों पहले बिहारीपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में भी एक युवक ने लेनदारों के दबाव के चलते फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। प्रेमनगर में भी एक युवक ने कर्ज से परेशान होकर जान दे दी थी।

बता दें कि सूदखोरों पर सख्ती के लिए पूर्व डीआईजी राजेश कुमार पांडेय ने रेंज के सभी जिलों में ऑपरेशन मुक्ति चलाया था। सभी थानों में पोस्टर भी चस्पा किए थे। सभी जिलों में एएसपी को नोडल अधिकारी भी बनाया गया था। शुरु में कुछ मुकदमें भी दर्ज किए गए लेकिन थानों की पुलिस पहले की तरह पुराने ढर्रे पर आ गई और सूदखोर लगातार लोगों को परेशान कर रहे हैं।

सेल्समैन पर एक लाख रुपए का बकाया था। उसने भाई से 20 हजार रुपए उधार लिए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच की जाएगी कि उस पर किसी तरह का दबाव तो नहीं बनाया जा रहा था। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। -रवींद्र कुमार, एसपी सिटी

संबंधित समाचार