अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का पलटवार, बोले-दुनिया का काम आरोप लगाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। राजस्थान सरकार के सहयोग से वंशीपुर पहाड़ से पत्थर आने का रास्ता साफ हो गया है। अक्टूबर अंत तक नींव भराई कार्य भी पूरा हो जाएगा। उक्त जानकारी रविवार को श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर परिसर में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मंदिर निर्माण समिति की बैठक के बाद महासचिव चम्पतराय ने दी। बैठक …

अमृत विचार, अयोध्या। राजस्थान सरकार के सहयोग से वंशीपुर पहाड़ से पत्थर आने का रास्ता साफ हो गया है। अक्टूबर अंत तक नींव भराई कार्य भी पूरा हो जाएगा। उक्त जानकारी रविवार को श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर परिसर में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मंदिर निर्माण समिति की बैठक के बाद महासचिव चम्पतराय ने दी।

बैठक में बताया कि बताया कि मन्दिर निर्माण व नींव डिजाइन तय की गई। जिसमें आईआईटी दिल्ली के रिटायर्ड डायरेक्टर वीएस राजू, आईआईटी गोहाटी के डायरेक्टर डॉ सीताराम, एनआईटी सूरत के डॉ गांधी, सीडीआरआई रुड़की के डॉ गोपालकृष्णन, आईआईटी मुम्बई के प्रोफेसर बनर्जी, चेन्नई से मनु संस्थानम ने नींव की वैज्ञानिक विधि पर अध्ययन कर चर्चा की।

मन्दिर क्षेत्र के बड़े हिस्से में मलबा था जिसे हटाने में 2 माह लगे। उसके बाद 400 फुट लम्बा, 300 फुट चौड़ा व 50 फुट गहरा नींव में रिफिलिंग शुरू हुई। बालू आ जाने पर आईआईटी चेन्नई ने अध्ययन किया। जिसके बाद शुरू हुए कार्य को अक्टूबर अंत तक नींव पूरा होने की बात कही गई। महासचिव चंपत राय ने बताया कि मन्दिर निर्माण में मैटीरियल कहां कहां से तथा कैसे आएगा इस पर भी बृहद चर्चा हुई।

बैठक में 15 सदस्यों में से 9 न्यासी मौजूद रहे जबकि अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास जी वर्चुअल दो घंटे मौजूद रहकर आशीर्वाद दिया।इसी प्रकार केशव पाराशरन जी चेन्नई, परमानन्द जी हरिद्वार, विश्वप्रसन्नातीर्थ उड़प्पी कर्नाटक, गोविन्ददेव गिरी जी पूना व पार्लियामेंट अफेयर्स सेक्रेटरी ज्ञानेश कुमार जी वर्चुअली हिस्सेदारी की।

31 मार्च तक दान में आए 3200 करोड़ रुपये
ट्रस्ट महासचिव चंपत राय ने बताया कि सहयोग राशि पर व्यापक चर्चा हुई। इससे पहले 11 नवम्बर को हुई बैठक में जनसहयोग पर निर्णय हुआ। जिसके बाद फरवरी 21 में 40 दिन का भारतव्यापी अभियान जनसम्पर्क चलाया गया। 5 लाख से अधिक गांवों, कस्बों, शहरों में 11 करोड़ परिवारों से सम्पर्क किया गया। जिसमें 4 करोड़ लोगों ने 10 रुपये, करीब 4 करोड़ श्रद्धालुओं ने 100 रुपये तथा अन्य ने 1000 रुपये की सहयोग राशि दी है।

जमीन खरीदने में घोटाले पर भड़के चंपतराय
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से वीजेश्वर बाग अयोध्या धाम में 2 करोड़ की जमीन 18 करोड़ खरीदने के मामले में सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पांडेय के आरोपों व सीबीआई जांच की मांग पर पत्रकारों के प्रश्न पूछने पर महासचिव चंपत राय भड़क गए। कहा कि दुनिया आरोप लगाती रहती है। मुझे इस पर कुछ नहीं कहना। अभी कोई जानकारी नही है। आप अपना कार्य करें, हम अपना। यदि आज की मीटिंग के बारे में कुछ जानना चाहेंगे तब ही हम बोलेंगे नही तो जा रहे हैं।

यह लोग रहे मौजूद
राम जन्मभूमि परिसर में हुई इस बैठक में भवन निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा, ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा, राजा अयोध्या विमलेंद्र मोहन मिश्रा और जगद्गुरु शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, जिला अधिकारी अनुज कुमार झा समेत ट्रस्ट के सभी सदस्य मौजूद रहे। साथ ही श्री राम जन्मभूमि निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र तथा एलएनटी और टाटा कंसल्टेंसी के इंजीनियरों ने बैठक में उपस्थिति दर्ज कराई।

संबंधित समाचार