पीलीभीत: अंतर्राज्यीय बाइक लिफ्टर गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, पीलीभीत। जहानाबाद पुलिस व एसओजी ने गांव परेवावैश्य के पास नहर पुलिया से बाइक समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में युवक ने अपना नाम इस्लाम निवासी गांव उनहैनी जिला बरेली बताया है। उसके पास से एक मोबाइल व 500 रुपये बरामद हुए। युवक ने बताया कि मोबाइल व तीन हजार …

अमृत विचार, पीलीभीत। जहानाबाद पुलिस व एसओजी ने गांव परेवावैश्य के पास नहर पुलिया से बाइक समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में युवक ने अपना नाम इस्लाम निवासी गांव उनहैनी जिला बरेली बताया है। उसके पास से एक मोबाइल व 500 रुपये बरामद हुए।

युवक ने बताया कि मोबाइल व तीन हजार रुपये उसने अपने साथी मुकेश निवासी अमरिया के साथ मिलकर एक जून को एक व्यक्ति से टेड़ी पुलिया के पास लूटा था। जब उससे बाइक के कागजात मांगे गए तो आरोपी ने बताया कि यह बाइक उसने बरेली के मीरगंज के सिंधौली चौराहे से छह जून को चोरी की थी।

आरोपी ने बताया कि वह बाइक बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा था। इसके अलावा उसने कुछ अन्य बाइकें भी चोरी की हैं, जो उसने गांव परेवा वैश्य के पास जंगल में छिपा रखी हैं। पुलिस ने बताए गए स्थान पर छापा मारा तो वहां पहले से ही चार लोग मौजूद थे। पुलिस ने दो को पकड़ लिया, जबकि दो फरार हो गए। पकड़े गए व्यक्तियों ने अपना नाम नासिर निवासी कैंचूटांडा थाना अमरिया और राजू निवासी गांव मलपुर सबरा थाना बहेड़ी बरेली बताया है। पुलिस ने मौके से आठ बाइकें बरामद की हैं।

संबंधित समाचार