आज का राशिफल | 14 जून, 2021
मेष जीवनसाथी के साथ अपने सम्बन्ध मधुर रखें। रिश्तेदारों के कारण कुछ तनाव हो सकता है। आज आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। दूसरों की सहायता करके आपको आत्मसन्तुष्टि महसूस होगी। बोलचाल में अपशब्दों का प्रयोग न करें। वृष ऑफिस में आपको सहयोगियों का साथ मिलेगा। घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आपको शुभ सूचना …
मेष
जीवनसाथी के साथ अपने सम्बन्ध मधुर रखें। रिश्तेदारों के कारण कुछ तनाव हो सकता है। आज आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। दूसरों की सहायता करके आपको आत्मसन्तुष्टि महसूस होगी। बोलचाल में अपशब्दों का प्रयोग न करें।
वृष
ऑफिस में आपको सहयोगियों का साथ मिलेगा। घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आपको शुभ सूचना मिल सकती है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भौतिक भोग-विलास का आनन्द लेंगे। किसी कार्य को औपचारिकता में न करें।
मिथुन
आपकी जीवनशैली अस्त-व्यस्त हो सकती है। अपनी जिम्मेदारियों को समझें। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। नये सम्बन्धों को लेकर सावधान रहें। भोजन में शुद्धता का ध्यान रखें। आपका स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा।
कर्क
कारोबार में सब कुछ आपके अनुकूल रहेगा। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। पति-पत्नी के बीच आपसी समझ और सामंजस्य में वृद्धि होगी। नये व्यापारिक अनुबन्ध कर सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को विवाह का स्वरूप दे सकते हैं। रुका हुआ धन वापस मिलेगा।
सिंह
महिलाओं को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। पेट में जलन जैसी समस्या हो सकती है। ऑफिस में कार्यभार की अधिकता रहेगी। अनैतिक कार्यों में रुचि ले सकते हैं। एक ही काम को बार-बार करना पड़ सकता है।
कन्या
विवादों में आपकी विजय हो सकती है। किसी इंश्योरेंस पॉलिसी में धन निवेश कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर काफी सचेत रहने वाले हैं। सोशल मीडिया में आप काफी सक्रिय रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़े विचलित हो सकते हैं।
तुला
आप सकारात्मक बने रहें। धीमी गति से आपके काम बनते प्रतीत होंगे। अपरिचित लोगों से ज्यादा तालमेल न बढ़ायें। ऑफिस के काम से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। सहकर्मियों की बात बुरी लग सकती है। रुचि पूर्ण कार्य करने से आपको लाभ होगा।
वृिश्चक
शरीर में ताजगी और उत्साह रहेगा। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। बच्चे पढ़ाई के बजाय दूसरे कार्यों में समय ज्यादा खर्च करेंगे। दोस्तों के साथ पार्टनरशिप में कारोबार शुरू कर सकते हैं। बौद्धिक चर्चाओं में भाग लेंगे।
धनु
बिना मांगे किसी को सलाह न दें। पुराने विवाद दोबारा उठ खड़े हो सकते हैं। महिलायें किचन में काम करने के दौरान सावधानी रखें। किसी भी आर्थिक गारंटी न लें वरना नुकसान हो सकता है। नशे और गरिष्ठ खानपान से परहेज करें।
मकर
तनाव के बावजूद कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। प्रेम सम्बन्ध काफी मधुर रहने वाले हैं। आपके सामाजिक सम्पर्क मधुर होंगे। विशेषज्ञ लोगों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कई आवश्यक कार्य समय से पहले पूर्ण हो जायेंगे।
कुंभ
वकालत की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। ऑफिस में गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध चुगली कर सकते हैं। एक साथ कई काम सम्भालने पड़ेंगे। मन में नकारात्मक भावना आने दें। पैतृक सम्पत्ति के मामलों में जल्दबाज़ी न करें।
मीन
ऑनलाइन मार्केटिंग का काफी अच्छा उपयोग करेंगे। बच्चे बड़े-बुजुर्गों का सानिध्य पसन्द करेंगे। प्रेमी जन के साथ गम्भीर विषयों पर वार्तालाप हो सकती है। अपनी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिये खानपान और योग पर ध्यान दें।
