पीलीभीत: लूटा गया ट्रक व दो लग्जरी कारें बरामद
पीलीभीत, अमृत विचार। संभल में एक पखवाड़े पूर्व हुए दोहरे हत्याकांड के साथ लूट का ट्रक व दो लग्जरी कारों को बरामद किया है। संभल एसओजी व सर्विलांस पुलिस टीम पीलीभीत से एक आरोपी को अपने साथ ले गई है। बड़े ही गोपनीय ढंग से संभल पुलिस के इस मिशन में पुलिस अधईक्षक की महत्वपूर्ण …
पीलीभीत, अमृत विचार। संभल में एक पखवाड़े पूर्व हुए दोहरे हत्याकांड के साथ लूट का ट्रक व दो लग्जरी कारों को बरामद किया है। संभल एसओजी व सर्विलांस पुलिस टीम पीलीभीत से एक आरोपी को अपने साथ ले गई है। बड़े ही गोपनीय ढंग से संभल पुलिस के इस मिशन में पुलिस अधईक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
संभल पुलिस ने हत्या के मामले में जिले में अलग-अलग स्थानों पर छापामार मारकर लूटा गया ट्रक, दो लग्जरी कार बरामद की हैं। पुलिस एक युवक को अपने साथ ले गई है। संभल जिले में 27 मई की रात में ट्रक लूट व डबल मर्डर की एक घटना हुई थी। इसी सिलसिले में संभल की एसओजी व सर्विलांस टीम के 15 सदस्य तीन वाहनों से पीलीभीत पहुंचे।
उन्होंने एसपी किरीट सिंह राठौर से गोपनीय मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी देकर मदद मांगी। एसपी ने पुलिस टीम एसओजी को मुहैया करा दी। टीम ने पूरनपुर, गजरौला व न्यूरिया थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ दबिशें दीं।
सूत्रों की मानें तो घटना में शामिल एक आरोपी के रिश्तेदार यहां रहते थे। इन्हीं के यहां से टीम ने एक ट्रक, दो लग्जरी कार बरामद की हैं। एसपी किरीट सिंह राठौर का कहना है कि संभल की टीम ने आकर मदद मांगी थी। किसी बरामदगी के बारे में जानकारी नहीं है।
