बरेली: कैब-वे से सीधे पहुंचेंगे प्लेटफॉर्म पर, सड़क बनने से बचेगा समय
बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार-2 की ओर सड़क कई सालों से जजर्र थी। जिसके अब दिन बहुरने वाले हैं। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल इस सड़क का निर्माण करा रहा है। सड़क के बन जाने से न सिर्फ जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी बल्कि इज्जतनगर स्टेशन आने वाले यात्रियों का काफी …
बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार-2 की ओर सड़क कई सालों से जजर्र थी। जिसके अब दिन बहुरने वाले हैं। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल इस सड़क का निर्माण करा रहा है।
सड़क के बन जाने से न सिर्फ जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी बल्कि इज्जतनगर स्टेशन आने वाले यात्रियों का काफी समय बचने वाला है। वहीं एक कैब-वे भी विकसित किया जाना है जिसके जरिए यात्री सीधे प्लेटफॉर्म नंबर-04 पर पहुंचेंगे। तो वहीं प्रवेश द्वार-2 पर आरक्षित और अनारक्षित टिकटों की सुविधा यात्रियों के लिए रहेगी।
बता दें कि शहर के कई क्षेत्रों को यह सड़क सीधे इज्जतनगर स्टेशन से जोड़ती है। इंद्रानगर और राजेंद्रनगर जैसे इलाकों से आने वाले यात्रियों को जहां नैनीताल रोड से घूमकर आना पड़ता था वहीं अब सड़क बन जाने से उनकी दिक्कत कम हो जाएगी।
पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि युद्ध स्तर पर काम जारी है। आने वाले दिनों में स्टेशन में पहले से ज्यादा चार-चांद लगने वाले हैं। कालोनी में सेकेंड एंट्री गेट की बिल्डिंग बनकर तैयार है। इसके अलावा प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर फुटओवर ब्रिज बन चुका है। इसके अलावा कुदेशिया वाले छोर पर पार्किंग की व्यवस्था की जानी है। जिससे आने वाली यात्रियों को काफी सहूलत होगी।
पीला ईंट का हो रहा इस्तेमाल
इज्जतनगर स्टेशन पर निर्माण कार्य भले ही तेजी के साथ हो रहा है लेकिन निर्माण में पुरानी और पीला ईंट का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इस बाबत जब जनसंपर्क अधिकार से पूछा गया तो उन्होने बताया कि ईंट के रंग से कुछ नहीं होता बल्कि ईंट की क्रशिंग स्ट्रेंथ सही होनी चाहिए। वहीं सड़क के किनारे लगाई जा रही ईंटे देखने से ही पुरानी लगती हैं।
