हल्द्वानी की पहली महिला सिटी मजिस्ट्रेट के तौर पर ऋचा सिंह ने संभाली जिम्मेदारी
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर की पहली महिला सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने मंगलवार को पीसीएस अधिकारी प्रत्यूष सिंह से कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने पहले दिन जनता व स्टाफ से मुलाकात की। नव नियुक्त सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा कि शहर की समस्याओं को दूर करना और मुस्लिम आबादी का कोविड वैक्सीनेशन कराना उनका …
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर की पहली महिला सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने मंगलवार को पीसीएस अधिकारी प्रत्यूष सिंह से कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने पहले दिन जनता व स्टाफ से मुलाकात की। नव नियुक्त सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा कि शहर की समस्याओं को दूर करना और मुस्लिम आबादी का कोविड वैक्सीनेशन कराना उनका लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि मुस्लिम बस्तियों में वैक्सीनेशन में भारी कमी है जबकि तीसरी लहर का खतरा बना हुआ है इसलिए हम सभी को अलर्ट रहना होगा। इस वजह से धर्म गुरुओं से वार्ता कर वैक्सीनेशन की अपील की जाएगी। जनता की समस्याओं के लिए 24 घंटे तत्पर हैं। बता दें कि ऋचा सिंह अभी तक लालकुआं एसडीएम के पद पर कार्यरत थी। सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह के कुंभ में ड्यूटी लगने पर ऋचा सिंह को चार्ज दिया गया था। तब उन्होंने कोविड-19 प्रबंधन में बेहतर प्रशासन व समन्वय स्थापित किया था।
