बरेली: युवती को प्रेमजाल में फंसाकर लूटा गहना रुपया
बरेली, अमृत विचार। प्रेमजाल में फंसाकर युवती को अपने घर बुलाया और उसके पास मौजूद सोना व नगदी छीन लिए। आरोप है कि युवती की जबरन एक शादीशुदा व्यक्ति से शादी कराकर उसका शारीरिक व मानसिक शोषण किया व विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। स्थानीय पुलिस से मदद न मिलने पर …
बरेली, अमृत विचार। प्रेमजाल में फंसाकर युवती को अपने घर बुलाया और उसके पास मौजूद सोना व नगदी छीन लिए। आरोप है कि युवती की जबरन एक शादीशुदा व्यक्ति से शादी कराकर उसका शारीरिक व मानसिक शोषण किया व विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। स्थानीय पुलिस से मदद न मिलने पर एसएसपी कार्यालय पर पहुंचकर अधिकारियों से शिकायत की।
देवरनिया थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची और अपने साथ प्रेम संबंधों में हुई धोखाधड़ी की शिकायत अधिकारियों से की। पीड़िता ने बताया कि बहेड़ी के रहने वाला एक व्यक्ति से प्रेम करती थी। युवती की शादी किसी दूसरे व्यक्ति के साथ होने पर प्रेमी ने मरने की बात बोलकर युवती को अपने घर बुला लिया और आठ दिनों तक अपने साथ रखा।
पीड़िता ने बताया कि वह अपने साथ तीन तोला सोना और 40 हजार रुपए लेकर गई थी आरोपी ने वह सब भी लेकर रख लिया। आठवें दिन आरोपी युवती को लेकर अपनी बहन के घर चला गया जहां डरा धमका कर उसकी शादी दूसरे शादीशुदा व्यक्ति से करा दी। बताया कि वहां आरोपियों ने पीड़िता का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न भी किया।
युवती का आरोप है कि दो आरोपी उसके साथ अवैध संबंध भी कायम करना चाहते थे जिसका विरोध करने पर आरोपी उसके साथ मारपीट करके उसे कमरे में कैद रखते थे। किसी तरह पीड़िता आरोपियों के चंगुल से छूटकर थाना शीशगढ़ के मदनापुर गांव में अपने रिश्तेदारों के घर पहुंची और वहां अपनी आपबीती बताई।
युवती ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने बहेड़ी थाने में जाकर मामले की शिकायत की लेकिन वहां पुलिस ने केवल एक आरोपी को पकड़कर पूछताछ के बाद छोड़ दिया। बताया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस से मदद न मिलने पर युवती ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आला अधिकारियों से इसकी शिकायत की।
