बरेली: वैक्सीनेशन की पकड़ी रफ्तार, कोरोना का गिर रहा ग्राफ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीरे-धीरे कम होती जा रही है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक जिले में सात नए कोरोना संक्रमित मिले। संक्रमितों को स्थितिवार होम आइसोलेशन व कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार …

बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीरे-धीरे कम होती जा रही है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक जिले में सात नए कोरोना संक्रमित मिले। संक्रमितों को स्थितिवार होम आइसोलेशन व कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार पांच हजार से अधिक की जांचे की गई। वहीं, रोजाना हो रही मौतों का आंकड़ा शून्य रहा। बावजूद कुल कोरोना संक्रमितों की मौतों में एक बार फिर सात मौतों का आंकड़ा बढ़ गया है।

8555 लोगों ने कराया वैक्सीनेशन
मंगलवार को जिले में 15 हजार लोगों के लक्ष्य में 8555 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया। इसमें पांच हजार युवाओं का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें 4291 युवाओं ने वैक्सीन लगवाई। इसी तरह 45 वर्ष से अधिक उम्र वालों का लक्ष्य 7000 का था, जिसमें से 4264 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरएन सिंह ने बताया कि वैक्सीनेशन के लिए व्यापक रुप से अभियान चलाकर आमजन को जागरुक किया जा रहा है

संबंधित समाचार