हरदोई: जलजीरा समझकर खा लिया विषाक्त पदार्थ, किशोरी की मौत
पाली/हरदोई, अमृत विचार। हरदोई के पाली थाना क्षेत्र में किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक किशोरी ने जलजीरा समझकर पुड़िया में रखा विषाक्त पदार्थ खा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे के लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया हैं। पाली थाना क्षेत्र के सिंगुलापुर गांव निवासी गोविंद त्रिवेदी ने थाना …
पाली/हरदोई, अमृत विचार। हरदोई के पाली थाना क्षेत्र में किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक किशोरी ने जलजीरा समझकर पुड़िया में रखा विषाक्त पदार्थ खा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे के लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया हैं।
पाली थाना क्षेत्र के सिंगुलापुर गांव निवासी गोविंद त्रिवेदी ने थाना सुरसा के अपने साढू की इकलौती बेटी काव्या ( 12 ) को नवजात अवस्था में ही गोद ले लिया था। वर्तमान में काव्या आठवीं कक्षा की छात्रा थी। बताया जा रहा हैं कि मंगलवार दोपहर को घर के सदस्य बाहर बैठे हुए थे। काव्या ने घर के अंदर पुड़िया में रखा कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया।
परिजनों का कहना है कि उसने विषाक्त पदार्थ काे जलजीरा समझकर खाया था। इसके बाद काव्या की तबीयत बिगड़ने लगी और उसे लेकर परिजन अस्पताल गए। जहां उसकी मौत हो गई। काव्या को गोद लेने वाले उसके पिता गोविंद त्रिवेदी भी बीमारी के चले लखनऊ स्थित एक अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी पत्नी कीर्ति भी मौके पर हैं।
इधर सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश राय ने बताया की किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के भिजवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
