बरेली: घर से घास लेने निकली किशोरी फिर एक घंटे बाद… पेड़ से लटका मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मीरगंज में बुधवार को लिप्टिस के पेड़ दुपट्टे के सहारे किशोरी का शव लटका मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। किशोरी की शिनाख्त ग्राम तिलमास के मजरा पश्चिमी निवासी प्रीति के रूप में हुई। पड़ताल में किशोरी बालिग बताई जा रही है। पुलिस ने शव …

बरेली, अमृत विचार। मीरगंज में बुधवार को लिप्टिस के पेड़ दुपट्टे के सहारे किशोरी का शव लटका मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। किशोरी की शिनाख्त ग्राम तिलमास के मजरा पश्चिमी निवासी प्रीति के रूप में हुई। पड़ताल में किशोरी बालिग बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्राम तिलमास के मजरा पश्चिमी गौटिया निवासी झम्मन लाल के छह बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी प्रीती उर्फ बुधिया बुधवार सुबह करीब नौ बजे घर से घास लेने के लिए निकली। करीब एक घंटे बाद उसका शव खूबचंद के खेत में लिप्टिस के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे लटक रहा था। परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस पहुंची। किशोरी की उम्र 15 बताई जा रही थी। हालांकि आधार कार्ड पर किशारी की उम्र 18 वर्ष दर्ज है। क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु बरेली चिकित्सालय भेजा दिया गया है।

आत्मा हत्या या हत्या पहेली अनसुलझी
ग्रामीणों ने बताया कि प्रीती बेहद मिलनसार थी।सुबह जब घर से घास लेने निकली तो उसकी दो और सहेलियां भी घास लेने जाने को तैयार थी। अचानक दोनों सहेलियां जानवरों को पानी पिलाने की बात कहकर रुक गयी। बोली तुम चलो हम आते हैं। किसी को क्या पता था कि वक्त को क्या मंज़ूर हैं। जिस सहेली को वे विदा कर रहीं हैं, अंतिम विदाई हैं।

दो रोटी खाकर और चाय पीकर घर से निकली
प्रीती की छोटी बहन अनीता ने बताया कि रोज की तरह बुधवार को भी प्रीती काफ़ी ख़ुश थी। सुबह दो रोटी खायी और चाय पी। बोली आज जानवरो के लिए घास लेकर जल्दी आना हैं। काफ़ी ख़ुश होकर घर से घास लेने निकली ऐसे में एक घंटे बाद ख़बर आयी कि प्रीती ने अपने दुपट्टे से आत्महत्या कर ली।

एक वैवाहिक समारोह में गये थे माता-पिता
जिस समय प्रीती से साथ घटना घटी , माता पिता और एक बहन कहीं रिश्तेदारी में एक वैवाहिक समारोह में गये थे। उन्हें फोन पर प्रीती द्वारा आत्महत्या की सूचना मिली।रास्ते में लौटते समय मृतक प्रीती की बहन अंजली घवराहट में मोटर साइकिल से गिर गयी। उसके हाथ में काफी चोट आयी हैं।

नहीं है किसी पर शक

एसपीआरए राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि थाना मीरगंज के गांव तिलमास के मजरा गोटिया में एक नाबालिक की उसी के दुपट्टे से लटकी हुई डेड बॉडी प्राप्त हुई है। मृतका के परिवार वालों ने किसी पर भी किसी प्रकार का शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने किशोरी का पंचायत नामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आत्महत्या के कारणों की समीक्षा कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार