बरेली: सरकारी नौकरी बताकर किया निकाह, निकला मजदूर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। खुद को बिजली निगम में सरकारी कर्मचारी बताकर एक युवक ने निकाह कर लिया। नौकरी का रौब दिखाकर लड़की वालों से खूब दहेज भी ऐंठा। शादी के छह माह बाद ही उसकी पोल खुल गई। पता चला कि वह दिहाड़ी मजदूर है। अब वह पत्नी को तीन तलाक की धमकी दे रहा …

बरेली, अमृत विचार। खुद को बिजली निगम में सरकारी कर्मचारी बताकर एक युवक ने निकाह कर लिया। नौकरी का रौब दिखाकर लड़की वालों से खूब दहेज भी ऐंठा। शादी के छह माह बाद ही उसकी पोल खुल गई। पता चला कि वह दिहाड़ी मजदूर है। अब वह पत्नी को तीन तलाक की धमकी दे रहा है। पीड़ित पत्नी ने एसएसपी कार्यालय में उसकी शिकायत की है।

मामला बारादरी थाना क्षेत्र के हजियापुर का है। यहां रहने वाली फरीदा फातिमा ने बताया कि उसका निकाह 10 दिसंबर 2020 को रबड़ी टोला निवासी एक युवक से हुआ था। आरोप है कि निकाह से पहले उसके पति ने खुद को बिजली निगम में सरकारी कर्मचारी बताया। नौकरी का रौब गांठकर खूब दहेज भी लिया। निकाह के बाद उसकी पोल न खुले इसलिए पत्नी से युवक ने कहा कि उस पर डेढ़ लाख का कर्ज है। इसलिए कुछ दिन वह मायके में रह ले। इस बीच वह अपने मूल काम दिहाड़ी मजदूरी पर जाने लगा।

ऐसे चला पता
फरीदा फातिमा ने बताया कि उनके एक रिश्तेदार के बिजली बिल में कुछ संशोधन कराना था। बिल सही कराने के नाम पर पति ने लाखों रुपए ऐंठ लिए और बिल भी सही नहीं हुआ। रिश्तेदार ने अपने रुपए वापस मांगे तो वह आनाकानी करने लगा। बिजली कार्यालय में जाकर मालुमात किया ता पता चला कि उस नाम का कोई कर्मचारी वहां नहीं है। अब आरोपी अपनी पत्नी से मायके का मकान बेचकर और रुपये लाने की बात कह रहा है। रुपए न लाने पर उसे तीन तलाक की धमकी दे रहा है।

संबंधित समाचार