बरेली: तीन दिन से लापता युवक का शव नाले में मिला
बरेली, अमृत विचार। भोजीपुरा के मनिहारी गांव में बुधवार शाम को एक व्यक्ति का शव नाले में मिला है। स्थानीय लोगों ने देर शाम पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस टीम ने मृतक का शव नाले से निकलवाया। जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति तीन दिनों से लापता था। मृतक की जेब से आधार कार्ड …
बरेली, अमृत विचार। भोजीपुरा के मनिहारी गांव में बुधवार शाम को एक व्यक्ति का शव नाले में मिला है। स्थानीय लोगों ने देर शाम पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस टीम ने मृतक का शव नाले से निकलवाया। जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति तीन दिनों से लापता था। मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला है इसका नाम सोमपाल बताया जा रहा है। सोमपाल भोजीपुरा थानाक्षेत्र के जादवपुर का निवासी है।
