बाराबंकी: जहरीले सांप के काटने से हुई ग्रामीण की मौत
बाराबंकी, अमृत विचार। बाराबंकी जिले के बड्डूपुर क्षेत्र के ग्राम बेलही बड़ागांव में गुरुवार रात सांप के काटने से एक सफाई कर्मी की मौत हो गई। मृतक राजेंद्र प्रसाद (43) अपने परिवार के साथ घर के बरामदे में सो रहा था। रात में करीब 1:30 बजे ठंड लगने की वजह से राजेश ने जब पास …
बाराबंकी, अमृत विचार। बाराबंकी जिले के बड्डूपुर क्षेत्र के ग्राम बेलही बड़ागांव में गुरुवार रात सांप के काटने से एक सफाई कर्मी की मौत हो गई। मृतक राजेंद्र प्रसाद (43) अपने परिवार के साथ घर के बरामदे में सो रहा था। रात में करीब 1:30 बजे ठंड लगने की वजह से राजेश ने जब पास में रखी चादर को ओढ़ने के लिए उठाया, तभी चादर में बैठे जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया।
सांप के डसने के बाद राजेंद्र ने शोर मचाया तभी उनकी पत्नी व बच्चे उठ गए। बच्चे ने जहरीले सांप को रेंगते हुए देख लोहे के एक तसले से उसी तखत पर सांप को ढक दिया। राजेंद्र की हालत बिगड़ती देख परिवार वाले इलाज के लिए उसे लेकर लखनऊ लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते मे राजेन्द्र ने दम तोड़ दिया।
राजेंद्र फतेहपुर ब्लाक के ग्राम खैरा में बतौर सफाईकर्मी तैनात था। राजेंद्र की मौत की खबर सुनते ही सभी गांव के लोग एकजुट हो गए और नाराज़ ग्रामीणो ने सांप को मार डाला। राजेंद्र के परिवार में उनकी पत्नी कुसमा देवी, तीन पुत्रियां व दो पुत्र हैं। भाई देशराज की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
