हल्द्वानी: 31 जुलाई तक घोषित होगा सीबीएसई 12 वीं का रिजल्ट
हल्द्वानी, अमृत विचार। सीबीएसई के 12वीं कक्षा का रिजल्ट 31 जुलाई तक घोषित कर दिया जाएगा। 10 वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा में किए गये प्रर्दशन के आधार पर रिजल्ट बनेगा। गुरुवार को केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में यह जानकारी दी। इसमें 10वीं और 11वीं के नबंरों को 30-30 फीसदी और 12वीं के अंकों …
हल्द्वानी, अमृत विचार। सीबीएसई के 12वीं कक्षा का रिजल्ट 31 जुलाई तक घोषित कर दिया जाएगा। 10 वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा में किए गये प्रर्दशन के आधार पर रिजल्ट बनेगा। गुरुवार को केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में यह जानकारी दी। इसमें 10वीं और 11वीं के नबंरों को 30-30 फीसदी और 12वीं के अंकों को 40 प्रतिशत महत्तव दिया जाएगा। परीक्षा परिणाम में संतुष्ट नहीं होने वाले छात्रों की परीक्षा फिर से कराई जाएगी। छात्रों के यूनिट टेस्ट, प्रैक्टिकल के आधार पर 12वीं के परिणाम घोषित किए जाएंगे।
इस आधार पर बनेगा रिजल्ट
1- 12वीं कक्षा में यूनिट टेस्ट, मिड टर्म और प्री बोर्ड के परीक्षा के आधार पर नंबर मिलेंगे। इसका महत्तव 40 फीसदी होगा।
2- 11 वीं कक्षा के फाइनल पेपर में सभी विषयों के लिखित पेपर के आधार पर नंबर मिलेंगे। इसका महत्तव 30 फीसदी होगा।
3- हाईस्कूल के मुख्य पांच विषयों में से तीन विषयों के अंक लिए जायेंगे। इसका फीसदी 30 प्रतिशत होगा।
4- प्रैक्टिकल 100 नंबरों का होगा और स्कूलों द्वारा भेजे गए नंबरों के आधार पर छात्रों को अंक दिए जाएंगे। जो स्कूल अभी तक प्रैक्टिकल नहीं ले सकें हैं या कुछ प्रैक्टिकल रुक गए हैं, ऐसी स्थिति में विद्यालय ऑनलाइन टेस्ट और मौखिक पेपर लेने को कहा गया है। सभी विद्यालयों को 28 जून तक इंटरनल के नंबर बोर्ड को भेजने हैं।
संतुष्ट नहीं होने वाले छात्रों को मिलेगा मौका
जो छात्र अपने परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं है या परीक्षा में और बेहतर कर अंक ला सकते हैं। उनको बोर्ड एक और मौका देगा। यह परीक्षा कोरोना संक्रमण की स्थिति ठीक होने के बाद आयोजित कराई जाएगी। विद्यालय अपने स्तर पर छात्रों की मांग पर परीक्षा कर सकता है।
