बरेली: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम बोले- भाजपा सरकार से कोई खुश नहीं
बरेली, अमृत विचार। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने गुरुवार को बीसलपुर चौराहा स्थित एक लॉन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा सरकार पर जुबानी हमला बोला। कहा कि भाजपा सरकार अब खात्मे की ओर है। महंगाई से हर वर्ग परेशान है। दिल्ली में किसानों का महीनों से आंदोलन चल रहा है। प्रदेश के हालात …
बरेली, अमृत विचार। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने गुरुवार को बीसलपुर चौराहा स्थित एक लॉन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा सरकार पर जुबानी हमला बोला। कहा कि भाजपा सरकार अब खात्मे की ओर है। महंगाई से हर वर्ग परेशान है। दिल्ली में किसानों का महीनों से आंदोलन चल रहा है। प्रदेश के हालात किसी से छिपे नहीं हैं। भाजपा सरकार में न तो किसान खुश हैं न व्यापारी। भाजपा सरकार 2014 में जो वादे करके सत्ता में आई थी, आज जनता उनका जवाब मांग रही है।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने देश की तरक्की और महंगाई एवं बेरोजगारी को दूर करने के लिए कांग्रेस के साथ कदम से कदम मिलाने की बात कही। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव ने कहा कि देश और प्रदेश में अराजकता का माहौल है। जनता की बात कोई सुनने वाला नहीं है। सरकारें अपनी जेब भरने में लगी हुई हैं। जिलाध्यक्ष असफाक सकलैनी ने कहा कि अगर देश को आगे ले जाना है तो युवाओं को आगे आना होगा। भाजपा सरकार हर मुद्दे पर पूरी तरह से फेल नजर आ रही है। लॉन में ब्लॉक अध्यक्ष, न्याय पंचायत अध्यक्षों के साथ बैठक की। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता राज शर्मा ने किया।
इस मौके पर पूर्व विद्यायक नरेंद्र गंगवार, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, हाजी इस्लाम बब्बू, नोमान खान, मुस्किन चौधरी, अनुज गंगवार, जिया उर रहमान, राकेश सक्सेना, राजन उपाध्याय, नाहिद सुल्ताना हाजी अली बहादुर खां, जुनेद हसन, वसीम अकरम, इल्यास अंसारी, सुनील मनचंदा, दीपक वाल्मीकि, सुरेश वाल्मीकि, केके शर्मा, हरीश गंगवार, महावीर गुप्ता, ताराचन्द चौधरी, दीपक चौधरी अमित कश्यप, साहिब सिंह, यासीन अंसारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विधानसभा चुनाव लड़ने वालों ने किया आवेदन
राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम से सर्किट हाउस में विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं ने मुलाकात कर दावेदारी पेश की। जिसमें 124 शहर विधानसभा से डॉ सुरभि शर्मा, 125कैंट विधानसभा से हाजी इस्लाम बब्बू,119 मीरगंज से वर्तमान चैयरमेन इल्यास अंसारी, फरीदपुर विधानसभा से ताराचन्द आदि ने आवेदन किया।

महानगर कमेटी के साथ की समीक्षा बैठक
राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने संगठन सृजन अभियान और महामारी में परेशान लोगों को राहत पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे सेवा सत्याग्रह कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की। समीक्षा के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संभावित प्रत्याशियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति बनाई। तौकीर आलम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी आगामी 2022 के चुनाव में सरकार बनाने का काम करेगी। जिला प्रभारी जितेंद्र कश्यप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ भाजपा की जन विरोधी नीतियों को जनता के सामने रखेगी। प्रदेश सचिव असलम चौधरी, पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन, महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला, केके दीक्षित, प्रोफेसर अलाउद्दीन, पारस शुक्ला, काशिम कश्मीरी, हर्षित दुबे, जुनैद हसन, मोहसिन रजा, प्रभात गिरी गोस्वामी, डॉक्टर जाकिर हुसैन, डॉक्टर सरवत हुसैन हाशमी, दिनेश गोला नदीम खान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
