बरेली: बिना परीक्षा पास होने को प्रथम वर्ष में सबसे अधिक भरे गए परीक्षा फॉर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना की वजह से सत्र 2020-21 की परीक्षा व्यवस्था भी बेपटरी हो गई है। शासन के दिशा-निर्देशों के तहत सिर्फ स्नातक द्वितीय और तृतीय वर्ष और स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की परीक्षाएं होनी हैं लेकिन प्रथम वर्ष के छात्रों को बिना परीक्षा के ही प्रोन्नत किया जाएगा। यही वजह है कि बिना परीक्षा …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना की वजह से सत्र 2020-21 की परीक्षा व्यवस्था भी बेपटरी हो गई है। शासन के दिशा-निर्देशों के तहत सिर्फ स्नातक द्वितीय और तृतीय वर्ष और स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की परीक्षाएं होनी हैं लेकिन प्रथम वर्ष के छात्रों को बिना परीक्षा के ही प्रोन्नत किया जाएगा।

यही वजह है कि बिना परीक्षा के पास होने के चलते अधिक संख्या में छात्रों ने फॉर्म भरे हैं, जिसमें व्यक्तिगत छात्र अधिक हैं। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में इस सत्र में अब तक पांच लाख से अधिक छात्र परीक्षा फॉर्म भर चुके हैं। इनमें स्नातक व स्नातकोत्तर की मुख्य परीक्षाओं के अलावा सेमेस्टर व अन्य परीक्षाओं के भी फॉर्म हैं।

परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर परीक्षा फॉर्म भरना जरूरी है। पिछले वर्ष सिर्फ पौने पांच लाख फॉर्म ही भरे गए थे। एक परीक्षा फॉर्म के कम से कम 1200 रुपए जमा होते हैं, जिसमें नामांकन, विकास और प्रयोगात्मक परीक्षा शुल्क शामिल होता है। काफी संख्या में 500 या 1000 रुपए विलंब शुल्क के साथ भी परीक्षा फॉर्म भरे जाते हैं।

इससे विश्वविद्यालय को करोड़ों रुपए की आय प्राप्त हुई है। अभी वार्षिक व्यवसायिक पाठ्यक्रमों और एमबीबीएस के पाठ्यक्रमों के परीक्षा फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में बीएड व अन्य पाठ्यक्रमों के भी फार्म भरे जाएंगे। परीक्षा फॉर्म के शुल्क से विश्वविद्यालय के द्वारा प्रश्नपत्र, उत्तर पुस्तिकाओं और परीक्षकों का खर्च निकाला जाता है।

मुख्य परीक्षा के फॉर्म जमा करने पहुंचे छात्र
विश्वविद्यालय ने स्नातक और स्नातकोत्तर मुख्य परीक्षा के छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरने का एक और मौका दिया था। परीक्षा फॉर्म 10 जून से 16 जून तक ऑनलाइन भरे गए। 16 जून को वेबसाइट परीक्षा फार्म के लिए बंद कर दी गई। 17 जून को आखिरी दिन छात्र को महाविद्यालयों में परीक्षा फॉर्म जमा करने पहुंचे।

सबसे अधिक छात्र बरेली कॉलेज में पहुंचे। फरवरी से अप्रैल तक परीक्षा फॉर्म भरवाए गए थे तो स्नातक और स्नातकोत्तर के चार लाख 40 हजार से अधिक छात्रों ने फॉर्म भरे थे। अब कुल फॉर्म की संख्या पांच लाख से अधिक पहुंच गई है। एक सप्ताह में पांच हजार से अधिक परीक्षा फॉर्म भरे गए हैं।

संबंधित समाचार