बरेली: अज्ञात वाहन ने मारी बाइक को टक्कर, दो की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। थाना किलाक्षेत्र के छावनी के निवासी ओमकार पुत्र रामचन्द्र (40) अपने साढू गुड्डू के साथ अपने कार्यस्थल पर मासिक वेतन लेने फरीदपुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में रजऊ के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। ओमकार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गुड्डू …

बरेली, अमृत विचार। थाना किलाक्षेत्र के छावनी के निवासी ओमकार पुत्र रामचन्द्र (40) अपने साढू गुड्डू के साथ अपने कार्यस्थल पर मासिक वेतन लेने फरीदपुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में रजऊ के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। ओमकार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गुड्डू ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि ओमकार के दो बेटे और एक बेटी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संबंधित समाचार