उन्नाव: जमीनी विवाद में भतीजे ने की चाचा की हत्या, दो व्यक्ति घायल
उन्नाव। अचलगंज थाना क्षेत्र के मोहद्दीनपुर गांव में जमीनी विवाद में भतीजों ने वृद्ध चाचा के खून से अपने हाथ रंग लिए। इस घटना बचाव करने आए दो भाई भी घायल हुए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। …
उन्नाव। अचलगंज थाना क्षेत्र के मोहद्दीनपुर गांव में जमीनी विवाद में भतीजों ने वृद्ध चाचा के खून से अपने हाथ रंग लिए। इस घटना बचाव करने आए दो भाई भी घायल हुए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। मृतक के बेटे ने पुलिस को दी गई तहरीर में चार लोगों को नामित किया है।
अचलगंज थाना क्षेत्र के मोहद्दीनपुर गांव निवासी अमृत प्रसाद (60) पुत्र स्व. गंगा सागर का अपने ही भाई भतीजो से खेत बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। यह विवाद गुरुवार की शाम उस समय और बढ़ गया जब सहन की जमीन में जानवर बांधने को लेकर मारपीट हुई। जिसके बाद अमृत के बेटे दीपक ने बीती शाम थाने पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस ने कमल किशोर व उसके बेटों में गुलाब, दीपू और राजेश के अलावा सूर्य कुमार पुत्र आलोपी पर एनसीआर दर्ज की थी।
ग्रामीणों के मुताबिक शुक्रवार सुबह सीसी रोड तोड़ कर नाली निकाले का विरोध करने पर भाई आलोपी के बेटों में कमल किशोर और सूर्य कुमार आदि ने लाठी और कुल्हाड़ी निकाल ली। और मारपीट करने लगे। मारपीट में लाठियों और कुल्हाड़ी के वार से जख्मी अमृत प्रसाद गभीरं रूप से घायल हो गए । उसे बचाने आए उसके दो बेटों से भी मारपीट हुई।
अमृत प्रसाद को लहूलुहान हालत में स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष राघवन कुमार जिला अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिजनों को कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। बेटे दीपक ने पुलिस को दी गयी तहरीर में चार लोगों को नामित किया है। एसओ ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
