रामनगर: राशन डीलर का लाइसेंस क्यों किया गया निलंबित, पढ़िए पूरी खबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। राशन वितरण में अनियमितता के आरोप सही पाए जाने पर रामनगर के एक राशन डीलर का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि उसके रजिस्टर जांचे गए थे जिसमें राशन वितरण में हेरफेर की बात सामने आई थी। गरीबों को मिलने वाले राशन की कालाबाजारी करना राशन …

रामनगर, अमृत विचार। राशन वितरण में अनियमितता के आरोप सही पाए जाने पर रामनगर के एक राशन डीलर का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि उसके रजिस्टर जांचे गए थे जिसमें राशन वितरण में हेरफेर की बात सामने आई थी।

गरीबों को मिलने वाले राशन की कालाबाजारी करना राशन डीलर को महंगा पड़ गया। पांच दिन पहले रामनगर के चिल्किया क्षेत्र में एक लाइसेंस डीलर जनता को मिलने वाला राशन चोरी छुपे राइस मिल को देता था। जब ग्रामीणों ने इसकी शिकायत से प्रधान से की तो प्रधान ने इसकी शिकायत पुलिस को दी और मौके पर पुलिस पहुंच गई।

बाद में जांच करने पहुंचे जिला पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने पाया चिल्किया में राइस मिल में एक ट्रैक्टर ट्राली में सरकारी कोटे के चावल लदे हुए हैं। पूर्ति विभाग की टीम ने तुरंत ही माल समेत ट्राली को सीज करके कोतवाली पहुंचा दिया। इधर शुक्रवार को जिला पूर्ति अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राशन डीलर का लाइसेंस निलंबित कर दिया। डीएसओ मनोज बर्मन ने बताया कि विभाग की जांच में सभी आरोप सही पाए गए थे। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

संबंधित समाचार