बरेली: शाम होती ही जगमगाएंगी बरेली को पहचान देने वाली इमारतें
बरेली, अमृत विचार। बाहर से आने वाले लोगों के जेहन में शहर की अमिट छाप बस सके, इसके लिए स्मार्ट सिटी के तहत ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण भवनों को चिन्हित करके उन पर फसाड लाइट लगाने की कार्ययोजना तैयार की गई है। इन लाइटों के लगने के बाद शाम होते ही बरेली को पहचान दे रहे …
बरेली, अमृत विचार। बाहर से आने वाले लोगों के जेहन में शहर की अमिट छाप बस सके, इसके लिए स्मार्ट सिटी के तहत ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण भवनों को चिन्हित करके उन पर फसाड लाइट लगाने की कार्ययोजना तैयार की गई है। इन लाइटों के लगने के बाद शाम होते ही बरेली को पहचान दे रहे ऐसे तमाम भवन रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग हो जाएंगे।
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत पहले चरण में तीन भवनों को चिन्हित किया गया है। यहां लाइटें लगवाने के लिए कार्ययोजना तैयार कराई जा रही है। स्मार्ट सिटी के बोर्ड आफ डायरेक्टर्स ने शहर की तीन प्रमुख इमारतों पर फसाड लाइटिंग लगाने का प्रस्ताव भी पास किया है। अभी फिलहाल इसमें नगर निगम का भवन, मैथोडिस्ट चर्च और थाना कोतवाली पर फसाड लाइटें लगाई जाएंगी। भवनों पर फसाड लाइटें लगवाने के लिए टेंडर प्रक्रिया कराने की तैयारी चल रही है।
जिससे रात को यह इमारतें काफी खूबसूरत और चमचमाती हुई दिखाई देंगी। स्मार्ट सिटी का काम देख रहे अधिकारियों का कहना है कि पहले चरण में उन भवनों को चिन्हित किया गया है, जो सड़क पर गुजरने के दौरान दिखाई दे। इसके बाद शहर के कुछ और महत्वपूर्ण भवनों को चिन्हित करके फसाड लाइट लगवायी जाएगी।
भवनों पर फसाड लाइटें लगवाने की तैयारी
वरिष्ठ महाप्रबंधक, स्मार्ट सिटी/मुख्य अभियंता नगर निगम बीके सिंह ने बताया कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर के कई महत्वपूर्ण भवनों पर फसाड लाइटें लगवाने की तैयारी की जा रही है। इसकी आगणन तैयार हो रहा है कि इस पर कितना खर्च होना है। उसके बाद टेंडर की प्रक्रिया प्रारंभ होगी।
