बरेली: जमीन विवाद में पिटाई से बाइक मैकेनिक की मौत, हंगामा
बरेली, अमृत विचार। प्रेमनगर के बानखाना में बाइक मैकेनिक को जमीन विवाद में जमकर धमकाया गया। आरोप है कि दुकान में घेरकर उसकी पिटाई की गई। परेशान होकर वह घर पहुंचा लेकिन उसकी हालत बिगड़ गई। उसे खून की उल्टियां हुईं और सीने में दर्द शुरू हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों …
बरेली, अमृत विचार। प्रेमनगर के बानखाना में बाइक मैकेनिक को जमीन विवाद में जमकर धमकाया गया। आरोप है कि दुकान में घेरकर उसकी पिटाई की गई। परेशान होकर वह घर पहुंचा लेकिन उसकी हालत बिगड़ गई। उसे खून की उल्टियां हुईं और सीने में दर्द शुरू हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मैकेनिक की मौत के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
प्रेमनगर में खोये वाली वाली गली के रहने वाले आफताब उर्फ बबलू बाइक रिपेयर और पुरानी बाइक बेचने खरीदने का काम करते थे। उनके बड़े भाई वकील अहमद की ईद पर मौत हो गई थी। भाई की पत्नी सना से मकान को लेकर उनका विवाद चल रहा था। परिवार वालों का आरोप है कि सना को उनके हिस्से के रुपए दे चुके थे लेकिन इसके बाद भी वह मकान में हिस्सा मांग रही थी। इसको लेकर 25 मई को झगड़ा हो चुका है।
इसमें आफताब उर्फ बबलू की पत्नी गजाला को परिवार के लोगों ने पीट दिया था। जिसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। गजाला का आरोप है कि शुक्रवार को उनके पति अपनी दुकान पर बैठे थे । शाम करीब 5:30 बजे मोहल्ले के रहने वाले नवाब घोसी और कल्लू ने उन्हें धमकाया कि मकान छोड़ दें नहीं तो उनको पूरे परिवार के साथ जान से मार देंगे।
जिस पर बबलू घर आए उनकी हालत खराब थी । उनको खून की उल्टियां होने लगी सीने में तेज दर्द होने लगा और इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत किया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई करेगी। प्रेमनगर थाना प्रभारी शितांशु शर्मा ने बताया कि परिजनों ने जमीन विवाद में धमकाने और पीटने का आरोप लगा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
