बरेली: आईएमए ने कहा, व्‍यर्थ नहीं जाएगी चिकित्सकों की शहादत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। चिकित्सकों पर हमले, अस्पतालों में तोड़फोड़ आदि की घटनाओं को लेकर शुक्रवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने रामपुर गार्डन स्थित कार्यालय में राष्ट्रीय विरोध दिवस मनाया। विरोध प्रदर्शन के दौरान हवा में काले गुब्बारे छोड़े। साथ ही अस्पतालों को सुरक्षित जोन घोषित किए जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी नितीश कुमार …

बरेली, अमृत विचार। चिकित्सकों पर हमले, अस्पतालों में तोड़फोड़ आदि की घटनाओं को लेकर शुक्रवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने रामपुर गार्डन स्थित कार्यालय में राष्ट्रीय विरोध दिवस मनाया। विरोध प्रदर्शन के दौरान हवा में काले गुब्बारे छोड़े। साथ ही अस्पतालों को सुरक्षित जोन घोषित किए जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी नितीश कुमार को पीएम के संबोधित ज्ञापन सौंपा।’योद्धाओं की रक्षा करो’ नारे के साथ कोरोना काल में इलाज करते अपनी जान गंवाने वाले डाक्टरों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

आईएमए के अध्यक्ष डा.मनोज अग्रवाल ने बताया कि कोरोना काल में हमने अपने काफी साथियों को खोया है। मरीजों की जान बचाने के लिए चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी जान तक दांव पर लगा दी। बावजूद इसके देश के विभिन्न हिस्सों में चिकित्सकों पर हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे है जो कि चिंता का विषय है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को तत्काल सुरक्षा मुहैया कराने, प्रत्येक अस्पताल के सुरक्षा के मानक बढ़ाने, अस्पतालों को सुरक्षति क्षेत्र घोषित किए जाने की मांग की।

उपाध्यक्ष डा. राजीव गोयल ने कहा कोई भी चिकित्सक भगवान नहीं होता। वह भी एक आम इंसान ही है। मेडिकल साइंस शत प्रतिशत सही नहीं होती। इसमें भी चार से पांच प्रतिशत कुछ भी होने की संभावना रहती है। प्रत्येक चिकित्सक चाहता है उसके पास आया मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर लौटे, इसके लिए वह जी जान लगा देता है। तीमारदारों को भी यह बात समझनी होगी। उन्होंने सरकार से मांग की दोषियों के खिलाफ फास्ट्रैक अदालत में सुनवाई और उनको सख्त सजा दिलाने के प्रावधान की व्यवस्था की जाए।

सचिव अतुल कुमार अग्रवाल ने कहा सरकार की ओर से अस्पताल में तोड़फोड़, चिकित्सक से अभद्रता आदि की शिकायत होने पर सख्त कानून बनाया गया है, बावजूद इसके ऐसी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। डा. धर्मेंद्रनाथ ने कहा हिंसा के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शित करने के लिए डॉक्टर काला बिल्ला, काले झंडे, काले मास्क, काली रिबन, काली शर्ट पहनकर नाराजगी प्रकट की। डा. गौरव गर्ग, डा. रवि मेहरा, डा. रवीश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार