बरेली: अनुसूचित जाति की महिलाओं को मसाला चक्की लगाने का मौका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत अनुसूचित जाति की गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाली महिलाएं आटा व मसाला चक्की लगाकर खुद को आत्मनिर्भर बना सकती हैं। मंडल के प्रत्येक जिले की 125 महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए जिला कार्यालय 193 ए भटनागर कॉलोनी में आवेदन …

बरेली, अमृत विचार। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत अनुसूचित जाति की गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाली महिलाएं आटा व मसाला चक्की लगाकर खुद को आत्मनिर्भर बना सकती हैं। मंडल के प्रत्येक जिले की 125 महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए जिला कार्यालय 193 ए भटनागर कॉलोनी में आवेदन 25 जून तक जमा होंगे।

जिला समाज कल्याण अधिकारी जिला प्रबंधक अनुभाग मीनाक्षी वर्मा ने बताया कि अनुसूचित जाति की गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाली उद्यमी महिलाओं के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय आटा व मसाला चक्की की योजना शुरू हुई है। प्रदेश की कुल 2250 महिलाओं को उक्त योजना में लाभ दिया जाएगा।

योजना की इकाई की लागत 20 हजार रुपए है जिसमें 10 हजार रुपए का अनुदान दिया जाएगा। बचे 10 हजार रुपए ब्याज मुक्त ऋण केंद्रीय सहायता से दिए जाएंगे। भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में चयनित ग्रामों की अनुसूचित जाति की महिलाओं को योजना में प्राथमिकता दी जायेगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतम 46,080 रुपए वार्षिक तथा शहरी क्षेत्रों में अधिकतम 56,460 रुपए वार्षिक आय सीमा तक की गई है। महिला उत्तर प्रदेश की निवासी हो और उसने किसी भी अन्य संस्था/निगम से पूर्व में किसी भी योजना में ऋण/अनुदान प्राप्त न किया हो। आवेदन पत्र में जाति, आय, आधार कार्ड एवं निवास प्रमाण पत्र की प्रति लगानी अनिवार्य है।

संबंधित समाचार