हरदोई: सौतेले पिता ने की मासूम पुत्री की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। सौतेले पिता ने मासूम पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं पुत्री का शव अपनी पत्नी के मायके में छोड़ कर भाग रहा था तभी गांव वालों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। कोतवाली देहात क्षेत्र के मढ़िया फकीरन निवासी जैनब की शादी पिहानी निवासी इस्लामुद्दीन के साथ हुई थी। उसके दो …

हरदोई। सौतेले पिता ने मासूम पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं पुत्री का शव अपनी पत्नी के मायके में छोड़ कर भाग रहा था तभी गांव वालों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। कोतवाली देहात क्षेत्र के मढ़िया फकीरन निवासी जैनब की शादी पिहानी निवासी इस्लामुद्दीन के साथ हुई थी। उसके दो पुत्रियां थीं। करीब दो वर्ष पहले इस्लामुद्दीन का बीमारी से निधन हो गया तो जैनब अपनी बड़ी पुत्री सूफिया और दो वर्ष की आफिया के साथ मढ़िया फकीरन मायके में रहने लगी।

बेहटागोकुल क्षेत्र के उधरनपुर मानपुर निवासी अनीस से उसकी जान पहचान हो गई। अनीस की पत्नी का भी निधन हो गया था। आठ माह पहले ही जैनब और अनीस ने निकाह कर लिया था। जैनब अपनी छोटी पुत्री आफिया को लेकर उसके साथ रहने लगी लेकिन अनीस पुत्री को रखना नहीं चाहता था। जैनब के अनुसार वह हमेशा पुत्री को मार डालने की बात कहता था।

शनिवार दोपहर को वह घर पर ही थी। उसी बीच आफिया ने शौच कर दिया। वह उसे धोने के लिए जा ही रही थी कि अनीस ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया और जब तक वह कुछ समझ पाती तब तक गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। फिर धमकाते हुए उसे बच्ची के शव के साथ ही मायके मढ़िया फकीरन लेकर आया और उसे छोड़कर शव फेंककर भागने लगा।

उसी बीच जैनब ने शोर मचा दिया तो आसपास के लोगों ने अनीस को पकड़ लिया। यूपी 112 को सूचना दी गई तो पुलिस पहुंची और अनीस को हिरासत में ले लिया। सीओ सिटी विकास जायसवाल ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों के साथ ही जैनब से जानकारी ली गई है। उसी की तहरीर पर एफआइआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार