आज का राशिफल | 20 जून, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज जीवनसाथी आपके एक अच्छे मित्र की भूमिका निभायेगा। अपने मन की बातें उनसे साझा कर सकते हैं। अपना मन हर स्थिति में शान्त रखें। घर के लोग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। इस समय सारी परिस्थितियां आपके अनुकूल हैं। वृष राशि आज किसी बड़ी समस्या का समाधान होने से निश्चिन्त होंगे। यदि मन …

मेष राशि

आज जीवनसाथी आपके एक अच्छे मित्र की भूमिका निभायेगा। अपने मन की बातें उनसे साझा कर सकते हैं। अपना मन हर स्थिति में शान्त रखें। घर के लोग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। इस समय सारी परिस्थितियां आपके अनुकूल हैं।

वृष राशि

आज किसी बड़ी समस्या का समाधान होने से निश्चिन्त होंगे। यदि मन में किसी प्रकार का कोई भय था तो वह दूर हो सकता है। जीवनसाथी के प्रति मन में सम्मान और आदर का भाव उत्पन्न होगा। स्वास्थ्य काफी अच्छा और सन्तुलित रहेगा।

मिथुन राशि

आज बच्चों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। गृह निर्माण के कार्य तेजी से पूर्ण होंगे। प्रेम सम्बन्धी मामलों में निराशा हांथ लग सकती है। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। मित्रों के परामर्श पर गम्भीरता से ध्यान दें।

कर्क राशि

इस समय नया कार्य शुरू करना उचित नहीं है। ये धैर्य रखने का समय है। रिश्तों को लेकर गम्भीर रहें। मन में निराशा का भाव न पनपनें दें। आत्मविश्वास में कमी महसूस कर सकते हैं। योग और प्राणायाम के लिये समय अवश्य निकालें।

सिंह राशि

आज लोग आपके ऊपर पूर्ण विश्वास रखेंगे। पर्यटन के लिये टिकट बुकिंग कर सकते हैं। नया कार्य शुरू कर सकते हैं। लेकिन अत्यधिक अधीरता ठीक नहीं है। विदेश में शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को थोड़ा सावधान रहना चाहिये।

कन्या राशि

आज महत्वपूर्ण अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं इसीलिये लापरवाही भारी पड़ सकती है। गृहस्थ जीवन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अनुभवी व्यक्तियों से मार्गदर्शन अवश्य लें। बड़े भाई-बहनों को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं।

तुला राशि

आप बेहद आनन्दित रहने वाले हैं। काम को लेकर लम्बी बातचीत हो सकती है। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। कारोबार में सबकुछ आपके अनुसार ही होता प्रतीत होगा। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि

आज व्यापार में परेशानी हो सकती है। अहम् की भावना के कारण नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गलत कार्यों की तरफ आपका रूझान हो सकता है। दाम्पत्य सम्बन्धों में आत्मीयता बढ़ेगी।

धनु राशि

आज बड़े भाई-बहनों को लेकर प्रसन्नता रहेगी। प्रेमी जन की भावनाओं की कद्र करें। दोपहर के बाद कोई शुभ समाचार मिल सकता है। भारी उद्योगों से जुड़े लोगों को उत्तम धन लाभ होगा। रचनात्मक कार्यों में आपका नाम होगा।

मकर राशि

आज नये घर या जमीन खरीद सकते हैं। दूसरों की बातों को ज्यादा तूल न दें। व्यवसायिक लक्ष्य समय पर पूर्ण हो जायेंगे। सन्तान के प्रति गौरवान्वित महसूस करेंगे। रिश्तों में प्रेम भावना का विकास होगा। जीवनसाथी से सलाह लेना आपके लिये हितकर हैगा।

कुंभ राशि

आज पड़ोसियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। काल्पनिक विचारों में खोये रहेंगे। काम रुक-रुक कर होंगे। शत्रु पक्ष अचानक से आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकता है। बारिश में भीगने से बचें। अपने खर्चे नियन्त्रित रखें।

मीन राशि

पुराने मित्र से मुलाक़ात हो सकती है। अपनी व्यक्तिगत समस्याओं को किसी से शेयर न करें। रक्तचाप की समस्या होने की आशंका है। भोजन और बाँकी दिनचर्या अनुशासित रखें। ओवर थिंकिंग करने से आपको बचना चाहिये।