बरेली: साड़ी से फंदा लगाकर सुरक्षा गार्ड ने की आत्महत्या
बरेली, अमृत विचार। सुभाषनगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने शनिवार रात कमरे में फंदे पर लटककर जान दे दी। युवक शहर में ही सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था। रविवार की सुबह युवक को उठाने गए भतीजे ने खिड़की से देखा तो चाचा को फंदे से लटका हुआ पाया। शांति बिहार के रहने वाले …
बरेली, अमृत विचार। सुभाषनगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने शनिवार रात कमरे में फंदे पर लटककर जान दे दी। युवक शहर में ही सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था। रविवार की सुबह युवक को उठाने गए भतीजे ने खिड़की से देखा तो चाचा को फंदे से लटका हुआ पाया।
शांति बिहार के रहने वाले अभय शर्मा पुत्र इच्छाराम (34) ने साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी 11 साल पहले फतेहगंज पूर्वी की रहने वाली रेखा शर्मा से शादी हुई थी। अभय का एक 10 वर्षीय बेटा भी है। बड़े भाई ओम शर्मा ने बताया कि पिछले करीब सात दिनों से अभय की पत्नी अपने मायके में थी। कभी-कभी दोनों में झगड़ा भी होता था। शनिवार को अभय ड्यूटी भी नहीं गया था।
वहीं उसे शराब पीने की भी आदत थी और वह शनिवार को भी शराब के नशे में था। शाम को घर आने के बाद किसी से बातचीत किए बिना ही अपने कमरे में चला गया। सुबह जब काफी देर तक युवक वह कमरे से बाहर नहीं आया तो भतीजा अभी(14) उसे उठाने के लिए पहुंचा तो कमरा अंदर से बंद था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा।
