बरेली: श्यामगंज पुल के नीचे जगह सवरेंगी सजेगा बाजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत श्यामगंज पुल के नीचे बाजार विकसित करने के साथ ही सौंदर्यीकरण के भी तमाम ऐसे काम कराए जाने हैं, जिससे पुल के नीचे अतिक्रमण हटने के साथ ही बरेली का यह महत्वपूर्ण हिस्सा खूबसूरत नजर आने लगे। अधिकारियों का कहना है कि पुल के नीचे पूरी जगह …

बरेली, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत श्यामगंज पुल के नीचे बाजार विकसित करने के साथ ही सौंदर्यीकरण के भी तमाम ऐसे काम कराए जाने हैं, जिससे पुल के नीचे अतिक्रमण हटने के साथ ही बरेली का यह महत्वपूर्ण हिस्सा खूबसूरत नजर आने लगे।

अधिकारियों का कहना है कि पुल के नीचे पूरी जगह को खाली करा दिया जाएगा। फ्लाईओवर के निचले हिस्से और पिलर पर बरेली शहर की झांकी दिखाने वाली पेंटिंग बनवाई जाएंगी। गंदगी न रहे, इसके लिए डलावघर को शिफ्ट किया जाएगा। यहां शाम के लिए बाजार को भी विकसित करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए स्मार्ट सिटी से जुड़े अधिकारी इसके खर्च का आगणन तैयार कर रहे हैं, ताकि टेंडर की औपचारिकता को जल्द पूरा किया जा सके।

व्यापारियों की मांग और नागरिकों की दिक्कतों को देखते हुए स्मार्ट सिटी योजना के तहत पुल के नीचे के बाजार को विकसित किए जाने का प्रस्ताव तैयार हो रहा है। शहर में करीब तीन साल पहले श्यामगंज ओवरब्रिज का निर्माण किया गया था। सेतु निगम ने करीब एक किलोमीटर लंबे इस पुल का निर्माण तो कर दिया, लेकिन इसके नीचे सड़क के सुधार का काम शामिल नहीं किया। इस कारण यह रास्ता खराब पड़ी है।

श्यामगंज के व्यापारी कई बार मामला उठा चुके हैं कि नगर निगम सड़क की मरम्मत करे। लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हो सका। पुल के नीचे गड्ढे और टूटी सड़क राहगीरों को मुश्किल में डालती रही। आखिरकार अधिकारियों को व्यापारियों की परेशानी समझ में आ ही गई। अब श्यामगंज पुल के नीचे लगने वाले पुराने शहर के मुख्य बाजार के सुधार की भी योजना बनाई जा रही है। प्रारंभिक तौर पर इसका जो खाका तैयार है।

पहले कुतुबखाना में बनाई गई थी कार्ययोजना
रात्रि बाजार व सौंदर्यीकरण योजना पहले कुतुबखाना के लिए तैयार की गई थी। पहले वहां फ्लाईओवर बनना था। बाद में पूर्व में यहां कमिश्नर रहे रणवीर प्रसाद ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट ने इसे श्यामगंज फ्लाईओवर के लिए तैयार कराया। अब इस योजना को शुरू करने की तैयारी चल रही है।

श्यामगंज पुल के नीचे बड़ी संख्या में काम होना है
सीनियर जीएम स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट/ मुख्य अभियंता नगर निगम बीके सिंह ने बताया कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत श्यामगंज पुल के नीचे बड़ी संख्या में काम होने हैं, जिससे वहां पूरा नजारा ही बदल जाएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए आगणन तैयार कराए जा रहे हैं।

संबंधित समाचार