काशीपुर: दावत में शामिल होने गया था जाकिर, दो दिन बाद गैराज से सड़ी-गली हालत में मिला शव…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। कबाड़ से भरे एक कमरे में युवक का सड़ा गला शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। मृतक पिछले चार दिनों से घर से गायब था। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त मोहल्ला काजीबाग निवासी जाकिर (42) के रूप में की है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज …

काशीपुर, अमृत विचार। कबाड़ से भरे एक कमरे में युवक का सड़ा गला शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। मृतक पिछले चार दिनों से घर से गायब था। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त मोहल्ला काजीबाग निवासी जाकिर (42) के रूप में की है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मोहल्ला काजीबाग निवासी जाकिर बीती शुक्रवार की शाम परिजनों से दावत में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। इस बीच अनहोनी की आशंका से परेशान परिजनों ने उसकी संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन गायब जाकिर का कहीं पता नहीं लग सका। सोमवार दोपहर जाकिर की लाश गैराजनुमा बने पुराने घर में एक तरफ बने एक कमरे में रस्सी के फंदे से झूलती मिली। लाश मिलने का पता तब चला जब उक्त स्थान पर रखी कार को गैराज स्वामी लेने गया तो युवक की लाश उसने अंदर कमरे में रस्सी के फंदे से लटकी देखी। गैराज स्वामी ने पुलिस को सूचना दी।

जिस पर कटोराताल चौकी प्रभारी ओमप्रकाश मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। इधर शव मिलने की सूचना पर एसपी प्रमोद कुमार, सीओ अक्षय प्रह्लाद कोंडे, एसएसआई देवेंद्र गौरव भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक के तीन पुत्र मौ. जीशान, मौ. सुबूल व मौ. इब्राहीम हैं। तीनों पुत्र अविवाहित हैं।

इधर, एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।

फोटो लाइन….21केएसपी 04पी-काशीपुर में घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी।

संबंधित समाचार