हल्द्वानी: घोटाला उजागर करने वाले भाई-बहन को पुलिस सुरक्षा जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। हाईकोर्ट ने सात सौ बीघा भूमि घोटाले को उजागर करने वाले भाई-बहन की पुलिस सुरक्षा जारी रखने के निर्देश दिए हैं। मामले की सुनवाई कर रही मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आरएस चौहान और आलोक वर्मा की खंडपीठ ने अगली सुनवाई के लिए दो सप्ताह बाद की तिथि तय की है। याचिकाकर्ता रीता सूरी …

अमृत विचार, हल्द्वानी। हाईकोर्ट ने सात सौ बीघा भूमि घोटाले को उजागर करने वाले भाई-बहन की पुलिस सुरक्षा जारी रखने के निर्देश दिए हैं। मामले की सुनवाई कर रही मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आरएस चौहान और आलोक वर्मा की खंडपीठ ने अगली सुनवाई के लिए दो सप्ताह बाद की तिथि तय की है।

याचिकाकर्ता रीता सूरी की ओर से 17 मई को मुख्य न्यायाधीश को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। उन्होंने कहा कि 14 मई को पुलिस ने बिना किसी आदेश उनकी सुरक्षा हटा दी। 15 मई को इसकी शिकायत मुख्यमंत्री, डीजीपी, एसएसपी और डीएम देहरादून से की गई। इसपर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। इसके चलते उन्हें और उनके भाई राज सूरी की जानमाल का खतरा और अधिक बढ़ गया है। क्योंकि उन्होंने दौलत राम ट्रस्ट की सात सौ बीघा भूमि घोटाला के केस उजागर किया था।

इसमें एसआईटी जांच चल रही है। वह इस भूमि को सरकार में समायोजित कराना चाहती हैं। इसको देखते हुए इस बीच भूमाफिया व प्रशासन के कुछ लोग सक्रिय हो गए और साजिशन उनकी सुरक्षा हटा दी गई। पूर्व में भी याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया था कि उनकी पुलिस सुरक्षा में लापरवाही की जा रही है। पूर्व में कोर्ट ने एसएसपी देहरादून को याचिकाकर्ता और उसके भाई को 24 घंटे के भीतर सुरक्षा मुहैया कराए जाने के निर्देश दिए थे।

संबंधित समाचार