बैंकों में पूंजी की कमी होगी दूर, SBI जारी करेगा बांड, जुटाएगा 14,000 करोड़ रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के केंद्रीय निदेशक मंडल ने बासेल-तीन नियमों के अनुरू बांड जारी कर 14,000 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ये बांड भारतीय मुद्रा या अमेरिकी मुद्रा में जुटाने का प्रस्ताव है। बैंक के केंद्रीय निदेशक मंडल की 21 जून को हुई बैठक …

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के केंद्रीय निदेशक मंडल ने बासेल-तीन नियमों के अनुरू बांड जारी कर 14,000 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ये बांड भारतीय मुद्रा या अमेरिकी मुद्रा में जुटाने का प्रस्ताव है।

बैंक के केंद्रीय निदेशक मंडल की 21 जून को हुई बैठक में चालू वित्त वर्ष के दौरान अमेरिकी डॉलर या भारतीय मुद्रा में बासेल-तीन अनुकूल बांड जारी कर पूंजी जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इसके तहत बैंक की योजना भारत सरकार की मंजूरी के बाद 14,000 करोड़ रुपये तक नयी अतिरिक्त टियर एक पूंजी जुटाने की है।

टियर एक-पूंजी से आशय बैंक की मुख्य पूंजी से होता है। इसमें बैंक के वित्तीय बही-खाते में शामिल घोषित भंडार और इक्विटी पूंजी शामिल होती है। कोई बैंक नियमित आधार पर कामकाज के लिए टियर-एक पूंजी का इस्तेमाल करते हैं। बासेल-तीन पूंजी नियमनों को पूरा करने के लिए वैश्विक स्तर पर बैंकों को अपनी पूंजी योजना प्रक्रियाओं को मजबूत करने की जरूरत होती है। बीएसई में सोमवार को एसबीआई का शेयर 1.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 419.55 रुपये पर बंद हुआ।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात