बदायूं: सुबह टहलने निकले युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वजीरगंज/बदायूं, अमृत विचार। थाना वजीरगंज क्षेत्र में सोमवार सुबह के समय टहलने गए युवक को ईको कार ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया और घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ईको कार चालक मौके से भाग निकला। राहगीरों …

वजीरगंज/बदायूं, अमृत विचार। थाना वजीरगंज क्षेत्र में सोमवार सुबह के समय टहलने गए युवक को ईको कार ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया और घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ईको कार चालक मौके से भाग निकला। राहगीरों ने गाड़ी का नंबर नोट करके पुलिस को दिया है।

वजीगंज के वार्ड नंबर पांच में बड़ी बाजार निवासी वीरेंद्र (36) पुत्र रामपाल कोल्ड स्टोर में काम करते थे। वह रोज सुबह टहलने जाते थे। सोमवार को भी सुबह करीब पांच बजे अपने साथी अर्जुन पुत्र नत्थू के साथ टहलने के लिए निकले थे। वजीरगंज-बिल्सी तिराहे के पास पहुंचने पर बिसौली की तरफ से आई ईको कार ने टक्कर मार दी।

वीरेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अर्जुन घायल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया जबकि घायल को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार कराके उसे वापस भेज दिया गया। राहगीरों ने पुलिस को ईको कार का नंबर यूपी 24 ए 3391 बताया है।

संबंधित समाचार