बरेली: हारुनगला में फायरिंग, क्रॉस रिपोर्ट दर्ज
बरेली, अमृत विचार। हरुनगला में दो पक्षों के बीच मामूली बात पर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष मारपीट पर उतरू हो गए। एक-दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बारादरी के कुसुमनगर निवासी कप्तान सिंह ने बताया कि 19 जून …
बरेली, अमृत विचार। हरुनगला में दो पक्षों के बीच मामूली बात पर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष मारपीट पर उतरू हो गए। एक-दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बारादरी के कुसुमनगर निवासी कप्तान सिंह ने बताया कि 19 जून को शाम को वह अपनी बाइक से हरुनगला से घर की तरफ आ रहे थे। शराब भट्टी के सामने कुसुमनगर का ही रहने वाला रंजीत कार लेकर आया। गलत तरह से कार चलाने के कारण वह घायल होते-होते बच गए। उन्होंने पीछा किया तो आरोपी ने कार को दौड़ा दिया।
आरोप है कि इस मामले की शिकायत रंजित के घर पर की। शाम को रंजित, उसका भाई गुरजीत व रोहित मौर्या उनकी गली में आये और दरवाजे पर लाठी डंडे मारते हुए गाली-गलौज शुरू कर दिया। आरोपियों ने वहां खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी तोड़ दिया। इसके बाद दबंगों ने वहां पर फायरिंग भी की।
दूसरे पक्ष की सोमवती का कहना है कि अपने बेटे रंजित के साथ कार से दवा लेकर हरुनगला रोड से वापस घर आ रही थी। इस दौरान कप्तान के ऊपर टायर से छीटें आ गई। जिसके बाद उसने अपने साथी ओम प्रकाश, धर्मेन्द्र व सुधीर के साथ रास्ते में ही रोक लिया और मारपीट कर कार तोड़ दी। जिसके बाद घर में घुस मारपीट की।
शोर शराबा सुन आस पास के लोग जमा हो गये और लोगों को आता देख आरोपी हवाई फायर करते हुये कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देते हुये फरार हो गये। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
