रुद्रपुर: मस्जिद के चंदे का हिसाब मांगा तो चले लात-घूंसे…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। खेड़ा मस्जिद के बाहर उस समय हंगामा खड़ा हो गया। जब दो पक्ष चंदे के हिसाब को लेकर भिड़ गए और मारपीट करने लगे। झगड़े में दोनों ही पक्ष के कई लोग घायल हो गए। दोनो ही पक्षों ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस ने …

रुद्रपुर, अमृत विचार। खेड़ा मस्जिद के बाहर उस समय हंगामा खड़ा हो गया। जब दो पक्ष चंदे के हिसाब को लेकर भिड़ गए और मारपीट करने लगे। झगड़े में दोनों ही पक्ष के कई लोग घायल हो गए। दोनो ही पक्षों ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस ने दोनों की तहरीर के अनुसार एक दर्जन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एक पक्ष के खेड़ा निवासी इजहार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को उसने खेड़ा स्थित मस्जिद के चंदे का हिसाब कमेटी से मांगा। आरोप है कि उन्होंने हिसाब देने से मना कर दिया और इजहार के साथ जमकर मारपीट की और आवेश में आकर उसका गला भी दबाया। वहीं, इजहार पक्ष का कहना है कि इन लोगों ने मस्जिद में आया चंदे का 18 लाख रुपए गबन किया है।

वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से मदरसा आलिया फैजुल मुश्तफा एजुकेशन वेलफयर सोसाइटी के सचिव शाहिद अली रजा ने तहरीर देकर बताया कि खेड़ा कालोनी निवासी बबुआ अंसारी द्वारा वक्फ के चंदे की रकम की मांग की जा रही है। आरोप है कि चंदे का भुगतान न देने पर अंसारी ने पुलिस विभाग में नियुक्त अपने भाई के जरिए झूठे केस मे फंसाने की धमकी दी। बीते शुक्रवार को अंसारी द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर रजा पर जानलेवा हमला किया गया।

मामले में पुलिस ने दोनो पक्ष की तहरीर अनुसार एक पक्ष के खेड़ा निवासी फरीद बाबा, सलमान, डा. साहिब, बिलाल, तस्लीम व शमशाद तो दूसरे पक्ष के  बबुआ अंसारी, अब्दुल, उमर अली सलमानी, इम्तियाज अहमद, हाजी मोहम्मद जान खां व पिंटू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

संबंधित समाचार