बाराबंकी: युवती का सिर मुंडवाने वालों की धरपकड़ जारी, तीन गिरफ्तार
फतेहपुर/बाराबंकी, अमृत विचार। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बालिग अनाथ युवती ने गैर धर्म के अनाथ युवक से विवाह कर लेने के बाद परिजन जान के दुश्मन बन गये। रिश्तेदारों ने क्रूरता दिखाते हुऐ नवविवाहिता के बेरहमी से पिटाई के साथ बाल काटे जाने की पुलिस में शिकायत के बाद पुलिस का एक्शन …
फतेहपुर/बाराबंकी, अमृत विचार। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बालिग अनाथ युवती ने गैर धर्म के अनाथ युवक से विवाह कर लेने के बाद परिजन जान के दुश्मन बन गये। रिश्तेदारों ने क्रूरता दिखाते हुऐ नवविवाहिता के बेरहमी से पिटाई के साथ बाल काटे जाने की पुलिस में शिकायत के बाद पुलिस का एक्शन शुरू हो गया। तीन अरिपियो की गिरफ्तारी कर ली गई है। पुलिस प्रेमी जोड़े की सलामती के लिये पुख्ता प्रबंध करते हुऐ फरार पांच अरिपियो की धर-पकड़ के लिये लगातार दबिश पर है।
बीते दिन थाना फतेहपुर क्षेत्र अंतर्गत के गांव में मिथुन नाम के मज़दूर पेशा अनाथ युवक ने अपने रहने के ठिकाने से कुछ ही दूर एक झोपड़ी में अपनी दादी के साथ रहने वाली युवती से चले प्रेम प्रसंग के बाद दोनों ने रजामंदी से हिन्दू रीति रिवाज़ से विवाह कर लिया था। इस विवाह की खबर गांव में फैलते ही युवती के रिश्तेदार तालिबानी रवैये पर उतर आए।
सोमवार सुबह करीब आठ बजे जब युवक की गैरमौजूदगी में युवती का आरोपी चाचा रिजवान, चचेरा चाचा शब्बीर व चचेरा भाई नूर आलम समेत कुछ अन्य लोग युवती को कमरे से पकड़ लाए। उसे जूतों, चप्पल से पीटा गया। बाद में उसे सजा सुनाते हुए रिजवान के घर में बड़ी बेरहमी से युवती के सिर के बाल मूंड दिए गए। ग्रामीणों ने बताया कि सबक सिखाने के लिए उसे इसी दशा में आसपास घरों का सामने घुमाया भी गया।
घटना की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर संजय मौर्य पुलिस फ़ोर्स के साथ पहुंच कर युवती के साथ युवक को पुलिस कोतवाली ले आये। इंस्पेक्टर संजय मौर्य ने बताया कि युवती को घुमाने की पुष्टि नही हुई है। रिजवान, नूर आलम, मोहम्मद शब्बीर, नजीरा, शमी, शबनम, यूनुस व शब्बीर की पत्नी समेत के खिलाफ 11 गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके जेल भेज दिया। लेकिन कुल 8 आरोपियों में 5 के फरार हो जाने से नवविवाहित जोड़े की जान को खतरा अभी टला नहीं है। पुलिस युवा जोड़े को संरक्षण देते हुऐ गॉव में लगातार दबिश डाल कर बाकी आरोपियों कि तलाश में है।
एएसपी ने किया दौरा
क्षेत्र में तनाव कि स्थिति का अराजक तत्त्वों द्वारा फायदा उठाते हुऐ सांप्रदायिक उन्माद कज स्थिति पैदा किये जाने कि आशंका को देखते हुऐ पुलिस महकमा सजग है। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अवधेश सिंह ने ररिया गॉव पहुंच कर स्थिति का जायजा लेटे हुऐ कोतवाली प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश देकर किसी भी आशंका पर सख्त कार्यवाही कि बात कही है। पुलिस कि मंशा है कि इस मामले को तूल देने या भड़काने वालों पर नज़र बनाते हुऐ शांति व्यवस्था बहाल रखी जाये।
