बरेली: ट्रक की छत पर सोते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट मे आया चालक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ट्रक की छत पर सोने गया चालक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद उसका शव रातभर ट्रक की छत पर ही पड़ा रहा। पास के एक ढाबे वाले ने देखा कि ट्रक रात से यहीं खड़ा है। उसने ऊपर …

बरेली, अमृत विचार। ट्रक की छत पर सोने गया चालक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद उसका शव रातभर ट्रक की छत पर ही पड़ा रहा। पास के एक ढाबे वाले ने देखा कि ट्रक रात से यहीं खड़ा है। उसने ऊपर जाकर देखा तो चालक का शव पड़ा था। सूचना मिलने पर इज्तनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फर्रूखाबाद जिले की तहसील कायमगंज के गांव शिवाला निवासी अशोक पुत्र हेमराज ट्रक चालक था। सोमवार रात उसने बड़ा बाईपास के विलयधाम चौराहे पर एक ढाबे के पास ट्रक को रोककर खाना खाया। ढाबा कर्मचारियों के अनुसार खाना खाने के बाद उसने ट्रक को एक साइड में लगाकर छत पर सोने के लिए चला गया।

बताया जाता है कि चालक ने जिस जगह पर ट्रक को खड़ा किया था उसके ऊपर से बिजली निगम की हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। रात में किसी समय ट्रक चालक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिसके बाद उसकी करंट लगने से मौत हो गई। मंगलवार सुबह ढाबे के कर्मचारी ने शक होने पर ट्रक की छत पर जाकर देखा तो हादसे की जानकारी हुई।

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पहुंची थाना पुलिस ने ट्रक की छानबीन की तो पता चला कि ड्राइवर का नाम अशोक था। वह फर्रूखाबाद जिले का रहने वाला था। इज्जतनगर इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि चालक के परिवार के लोगों को हादसे की सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संबंधित समाचार