बदायूं: बस की टक्कर से महिला समेत तीन की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिलहरी(बदायूं), अमृत विचार। थाना सिविल लाइन के अंतर्गत मंगलवार को शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर जा रहे एक महिला समेत तीन लोगों को बस ने टक्कर मार दी। महिला और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरे ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बस को कब्जे …

सिलहरी(बदायूं), अमृत विचार। थाना सिविल लाइन के अंतर्गत मंगलवार को शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर जा रहे एक महिला समेत तीन लोगों को बस ने टक्कर मार दी। महिला और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरे ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।

थाना बिनावर निवासी विनोद (25) पुत्र केदार शर्मा और उझानी के गांव जमरोली निवासी तेजपाल (40) पुत्र प्यारे लाल शर्मा थाना सिविल लाइन क्षेत्र के गांव दहेमू में प्रेमा शर्मा (57) पत्नी बाबू राम शर्मा के परिवार में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। 21 जून को दातागंज क्षेत्र में गई बारात से वापस आए थे। 22 जून को दोपहर को लगभग साढ़े 12 बजे बिनावर जाने के लिए निकले।

प्रेमा शर्मा भी बिनावर में अपने बहनाई के घर जाने के लिए उनके साथ हो लीं। गांव से बाहर पराग फैक्ट्री के पास बदायूं-बिसौली मार्ग किनारे बाइक में हवा डलवा रहे थे। तभी बदायूं की ओर से बिसौली जा रही एक डबल डेकर बस ने सड़क किनारे खड़े तीनों लोगों को टक्कर मार दी। बाइक के परखच्चे उड़ गए और बस खोखा व बिजली के खंभे में जा टकराई।

प्रेमा शर्मा और विनोद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल तेजपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। लोगों की सहायता से बस के चालक को पकड़ लिया गया। थाना सिविल लाइन एसओ संजीव शुक्ला ने क्रेन से बस को हटवाया और कब्जे मे ले लिया।

परिवार की शादी निपटने के बाद प्रेमा कस्बा बिनावर में रहने वाली अपनी बहन के यहां जा रही थी। बहनोई ने फोन करके बताया था कि तुम्हारी बहन की तबियत खराब है। उसे उपचार के लिए दिल्ली लेकर जाना है। उपचार के लिए ले जाने पर घर पर रुकने के लिए भी प्रेमा शर्मा को बुलाया गया था लेकिन बहन को देखने जा रही प्रेमा को मौत ही अपने साथ ले गई।

संबंधित समाचार