बरेली: सुभाषनगर पुलिया पर फ्लाईओवर बनाने को रेलवे से मांगा आगणन
बरेली, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सुभाषनगर पुलिया पर स्वीकृत फ्लाईओवर का निर्माण जल्द शुरू हो सके, इसके लिए अफसर इसकी औपचारिकता जल्द पूरी करने की तैयारी में जुट गए हैं। पुलिया के ऊपर वाले हिस्से के निर्माण का काम रेलवे को पूरा करना है। इसके लिए उनसे अपने स्तर से निर्माण संबंधी …
बरेली, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सुभाषनगर पुलिया पर स्वीकृत फ्लाईओवर का निर्माण जल्द शुरू हो सके, इसके लिए अफसर इसकी औपचारिकता जल्द पूरी करने की तैयारी में जुट गए हैं। पुलिया के ऊपर वाले हिस्से के निर्माण का काम रेलवे को पूरा करना है। इसके लिए उनसे अपने स्तर से निर्माण संबंधी मिट्टी की जांच कराने सहित तमाम अन्य प्रक्रिया को पूरी करने के लिए कहा गया है। बताते हैं कि रेलवे अफसरों का कहना है कि उनके हिस्से में आने वाले फ्लाईओवर को बनाने के लिए जल्द ही आगणन तैयार कर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में दिया जाएगा।
पिछले दिनों स्मार्ट सिटी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में सुभाषनगर फ्लाईओवर को मंजूरी मिली थी। 90 करोड़ रुपए से 700 मीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण होना है। पुल निर्माण में रेलवे को पुलिया के ऊपर वाले हिस्से का निर्माण करना है। इसके लिए रेलवे की तरफ से 52.88 करोड़ रुपए का आगणन बनाकर भेजा था। रेलवे की तरफ से पुल के डिजाइन बनाने के लिए 81.36 लाख रुपए की मांग बरेली स्मार्ट सिटी कंपनी से की थी।
अपने हिस्से का 125 मीटर लंबे पुल का निर्माण रेलवे को करना है। बरेली स्मार्ट सिटी कंपनी के वरिष्ठ महाप्रबंधक बीके सिंह ने बताया कि रेलवे के अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। बरेली स्मार्ट सिटी कंपनी ने रेलवे के अधिकारियों से सुभाष नगर फ्लाईओवर निर्माण में सहयोग मांगा है। रेलवे को अपने हिस्से वाले पुल का निर्माण करने के लिए कहा गया है। इसमें सेतु निगम के इंजीनियरों से भी सहयोग लिया जाएगा।
