आज का राशिफल | 23 जून, 2021
मेष आज आपकी प्रतिभा को यथोचित सम्मान नहीं मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। बड़े लोगों की राय लेना न भूलें। जीवनसाथी के साथ तीखी बयानबाजी हो सकती है। मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। आपको बहुमूल्य उपहार प्राप्त हो सकता है। वृष आज कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। …
मेष
आज आपकी प्रतिभा को यथोचित सम्मान नहीं मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। बड़े लोगों की राय लेना न भूलें। जीवनसाथी के साथ तीखी बयानबाजी हो सकती है। मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। आपको बहुमूल्य उपहार प्राप्त हो सकता है।
वृष
आज कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। अधिकारी वर्ग आपकी प्रशंसा करने से नहीं चूकेगा। कारोबार की बड़ी बाधा का निवारण हो सकता है।
मिथुन
आज शरीर में दर्द और बुखार की समस्या हो सकती है। ऑनलाइन गेम्स में आप काफी रुचि लेंगे। सहयोगियों के माध्यम से आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। नया रोजगार ढूंढ रहे हैं तो आज का दिन भाग्यशाली रहने वाला है।
कर्क
आज प्रेम विवाह के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। आप स्वयं को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। पुराने अनुभवों का कार्यक्षेत्र में शानदार लाभ उठा पायेंगे। उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों का प्रदर्शन शानदार रहेगा।
सिंह
आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर तनाव में आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ धीमापन रहेगा। यदि बहुत आवश्य न हो तो योजनाओं को सार्वजनिक न करें। शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकता है। किसी के निजी मामलों में दखलंदाजी न करें।
कन्या
आपको सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी। आप कोई साहसिक निर्णय ले सकते हैं। बच्चों के साथ बहुत अच्छा समय बितायेंगे। किसी पुरानी स्वास्थ्य समस्या से छुटकारा मिलेगा। बॉलीवुड और सिनेमा से जुड़े लोगों को महत्व मिलेगा।
तुला
आज बुद्धि और पुराने समृद्ध अनुभवों का लाभ आपको कारोबार में मिला। बड़ा व्यवसायिक अनुबन्ध कर सकते थे। मन में सन्तुष्टि की भावना रहेगी। मित्रों की सलाह का आप अनुसरण कर सकते हैं। धन आगमन के जबरदस्त योग बन रहे हैं।
वृिश्चक
आज आपका करियर एक नयी दिशा में शुरू हो सकता है। आपके व्यक्तित्व में एक चुम्बकीय आकर्षण रहेगा। आत्ममंथन और विचार-विमर्श के लिये दिन जबरदस्त है। प्रेमी जन के साथ रिश्तों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
धनु
जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है। आप सिर्फ अपने विचारों को ही जिताने का प्रयास न करें। बेवजह का मानसिक तनाव न पालें। गले में इन्फेक्शन और संक्रमण आदि जैसी समस्या हो सकती है। बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें। योग और प्राणायाम अवश्य करें।
मकर
आज आपकी दिनचर्या बहुत ही अच्छी रहेगी। शेयर मार्केट में बड़ा धन निवेश कर सकते हैं। बच्चों की उपलब्धियों पर गौरवान्वित महसूस करेंगे। बेरोजगार लोगों को जॉब मिल सकती है। पुरानी बातों को ज्यादा महत्व न दें।
कुंभ
धन के लेन-देन को लेकर मित्रों से अनबन रहेगी। धार्मिक और अध्यात्मिक विचारों का आपके स्वभाव में फर्क पड़ेगा। भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। ऑफिस में बॉस आपको बड़ा काम सौंप सकते हैं। युवाओं को वैवाहिक प्रस्ताव मिलेंगे।
मीन
आज व्यवसायिक तनाव को दाम्पत्य सम्बन्धों के बीच न आने दें। आप कला से जुडने का प्रयास करेंगे। राजनीति से जुड़े लोग चतुराई का परिचय देंगे। कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। आपको कोई गिफ्ट मिल सकता है।
